कोरोना वायरस पर यह क्या बोल गए श्रीश्री रविशंकर...! पूरी दुनिया में होने लगी कोविड की फिर से चर्चा

<p><em><strong>आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने कोविड पर साफगोई से बयान देते हुए कहा है कि कोरोना वायरस प्राकृतिक नहीं है और यह महामारी कुछ देशों की साजिश है और यह जैविक युद्ध है।</strong></em></p>

कोरोना वायरस पर यह क्या बोल गए श्रीश्री रविशंकर...! पूरी दुनिया में होने लगी कोविड की फिर से चर्चा
01-03-2023 - 06:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

महाराष्ट्र में सोमवार, 27 फरवरी को एक प्रवचन में रविशंकर ने कहा कि वे सही साबित हुए हैं क्योंकि बड़े देश अब कह रहे हैं कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीके ज्यादा मददगार साबित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पूरी दुनिया कोरोना वायरस से लड़ रही थी। लोगों को दो साल तक घर के अंदर रहना पड़ा। मैंने उस समय कहा था कि यह बीमारी प्राकृतिक नहीं है। मैंने कहा था कि यह कुछ देशों और लोगों की साजिश है...यह जैविक युद्ध है।’
आध्यात्मिक गुरु ने आगे कहा कि यहां तक कि उनके शिष्यों ने भी उन्हें ऐसा नहीं कहने की सलाह दी क्योंकि इससे विवाद पैदा होगा। उन्होंने कहा, ‘अब (मैं जो कह रहा था) साबित हो गया है। बड़े देश जो कोविड-19 रोधी टीके बना रहे हैं, वे कह रहे हैं कि टीका उतना प्रभावी नहीं है, जितना होना चाहिए था। यह संक्रमण के प्रसार को नहीं रोकता है। वे कह रहे हैं कि हमने इसके बारे में ज्यादा जानकारी भी नहीं ली है।’
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।