छोटे परदे क़े बड़े सितारे अरुण गोविल का क्या है मेरठ से नाता 

<p>रामायण में &lsquo;श्रीराम&rsquo; का किरदार निभाने वाले अभिनेता और भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी अरुण गोविल आज मेरठ पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के टिकट पर मेरठ से चुनाव लड़ने का मौका पाकर बेहद रोमांचित हैं। उन्होंने कहा, &ldquo;मेरठ की जनता को प्यार और मोहब्बत देने आया हूं। मेरठ की सभी यादें आंखों के सामने घूम रही हैं। यहां की गलियां, स्कूल और घर सब याद आ रहा है।&rdquo;</p>

छोटे परदे क़े बड़े सितारे अरुण गोविल का क्या है मेरठ से नाता 
27-03-2024 - 01:48 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रसिद्ध अभिनेता अरुण गोविल ने कहा कि “मेरठ की जनता को प्यार देने आया हूं”।उन्होंने कहा कि मेरठ उनकी अपनी जगह है। जो काम पहले करते थे वही अब भी करेंगे – बस उसका रूप बदल जाएगा।

करीबी दोस्त नीतीश भारद्वाज ने उन्हें बधाई देते हुए उनके प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। नीतीश ने कहा, “समाज को वापस लौटाने का यह अवसर देने के लिए अरुण जी को मेरी शुभकामनाएं, जो हम कलाकारों को अपना असीम प्यार देता रहता है।”

नीतीश ने उन पर अपना अगाध विश्वास जताया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि अरुण चुनाव 'जीतेंगे'।  उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। नीतीश लोकसभा के पूर्व सदस्य हैं। 

अरुण गोविल ने कंगना रनौत पर हुई टिप्पणी पर बोलने से इनकार कर दिया।

रामायण के लीड एक्टर का जन्म मेरठ कैंट में हुआ था। उनके पिता मेरठ नगर पालिका में जलकल अभियंता थे। अरुण गोविल की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सरस्वती शिशु मंदिर, पूर्वा महावीर और राजकीय इंटर कॉलेज से हुई। सहारनपुर और शाहजहांपुर में उनकी शिक्षा हुई। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में प्राप्त की। इंजीनियरिंग में अध्ययन किया और कुछ नाटकों में अभिनय किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।