किसी ने मां का दूध पिया है तो पायलट पर कार्रवाई करके बताएं...! सचिन समर्थक मंत्री गुढ़ा की ललकार

<p><em><strong>झुंझुनूं में शहीद श्योराम गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण समारोह में सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कांग्रेस आलाकमान पर बोला हमला।</strong></em></p>

किसी ने मां का दूध पिया है तो पायलट पर कार्रवाई करके बताएं...! सचिन समर्थक मंत्री गुढ़ा की ललकार
18-04-2023 - 10:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर कांग्रेस में शामिल होने वाले उदयपुरवाटी विधायक और सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। गुढ़ा ने सोमवार को झुंझुनूं में शहीद श्योराम गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण समारोह में आयोजित सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का पक्ष लेते हुए कांग्रेस आलाकमान पर हमला बोल दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुढ़ा ने कहा कि मेरा जेल जाने का समय आ गया है। मेरा जेेल जाने के लाइसेंस को रिन्यू करने का भी समय आ गया है। पायलट पर बोलते हुए उन्हांेने कहा कि राजस्थान की 36 कौम, सभी धर्म, जाति और समाज के नौजवान सचिन पायलट के साथ खड़े हैं। वे उनके लिए जी-जान लगाने को तैयार है। गुढ़ा ने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि अगर किसी ने मां का दूध पीया है तो पायलट साहब पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करके बताए, छठी का दूध याद आ जाएगा।
कार्यक्रम को परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला, मुख्यमंत्री सलाहकार जितेन्द्र सिंह, चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी आदि ने भी संबोधित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।