पाकिस्तान में हरदम किस बात की रहती थी टेंशन, नसरुल्ला संग मारपीट का क्या है सच, अंजू ने किए सारे खुलासे

<p><em><strong>अंजू शादीशुदा हैं और दो बच्चों की मां हैं। इसी साल जुलाई में वह बिना किसी को बताए पाकिस्तान चली गई थीं। अंजू ने फेसबुक पर खैबर पख्तूनख्वा के रहने वाले नसरुल्ला से दोस्ती के बाद पाक जाने का फैसला किया था और वहां जाकर उनसे शादी भी कर ली थी। 5 महीने बाद अंजू वापस लौटी हैं, फिलहाल वह राजस्थान में हैं।</strong></em></p>

पाकिस्तान में हरदम किस बात की रहती थी टेंशन, नसरुल्ला संग मारपीट का क्या है सच, अंजू ने किए सारे खुलासे
03-12-2023 - 10:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान से लौटने के बाद इस समय अंजू राजस्थान के तिजारा में हैं। उनके एक पुराने दोस्त विजेंद्र ही उनको यहां लेकर आए हैं। अंजू की अभी तक अपने परिवार से मुलाकात नहीं हो सकी है। अंजू ने कहा है कि वह अपने पिता और बच्चों से जल्दी ही मिलेंगी। पाकिस्तान वापसी के फैसले के लिए भी उन्होंने बच्चों से सलाह-मशविरा करने की बात कही है। वहीं, अंजू के भारत में पति अरविंद ने कहा है कि वह बच्चों को अंजू से नहीं मिलने देंगे। अंजू ने जो किया है, उसके बाद बच्चे उसकी शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं।
ये मेरा पारिवारिक मामला है 
अंजू ने बच्चों को पाकिस्तान ले जाने के सवाल पर कहा, मैं अपने बच्चों के लिए जो बेहतर होगा, वह फैसला लूंगी। मेरे बच्चे हैं और मुझे लगता है कि उनको मैं ज्यादा जानती हूं। उनसे मिलकर मैं फैसला करूंगी कि क्या करना है। मैं अरविंद से भी मिलूंगी। अरविंद से बैठकर में बच्चों और तलाक के बारे में बात करूंगी। ये मेरा पारिवारिक मामला है और इसे बैठकर निपटा लिया जाएगा। अंजू ने कहा कि पाकिस्तान में उनको किसी बात की दिक्कत नहीं थी लेकिन हर समय एक टेंशन रहती थी और इसकी वजह उसके बच्चे थे। पाकिस्तान में रहते हुए उसको हरदम बच्चों की याद सताती थी।
नसरुल्ला से मेरा कोई झगड़ा नहीं
अंजू ने नसरुल्ला से झगड़े पर कहा कि उनकी कभी कोई अनबन नहीं हुई। अंजू ने कहा कि मेरे साथ मारपीट और मुझे दबाव में रखने जैसी बातें हो रही हैं। ये सभी कोरी अफवाहें हैं। मेरे और नसरुल्ला के बीच सब ठीक चल रहा है। जो बातें की जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है। दूसरी ओर भारत में अंजू के पति अरविंद ने कहा है कि उसने हमारे मुंह पर कालिख पोत दी है। उसे बच्चों से बात करने की जरूरत नहीं है क्योंकि बच्चे उससे मिलना ही नहीं चाहते हैं।
नाम बदलकर फातिमा रख लिया
बता दें कि अंजू की शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। इस साल वह पाकिस्तान चली गई थीं। पाकिस्तान जाने के बाद अंजू और नसरुल्ला की शादी की तस्वीरें और मैरिज सर्टिफिकेट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अंजू ने अपना नाम भी बदलकर फातिमा रख लिया था। कुछ समय पहले अंजू ने कहा था कि उसको अपने बच्चों की याद सता रही है। ऐसे में वह अपने बच्चों को लिए वीजा को और नहीं बढ़वाएंगी और भारत लौटेंगी। नसरुल्ला ने भी कहा था कि अंजू अपने बच्चों से मिलने के लिए परेशान हैं तो ऐसे में उनका भारत जाना बेहतर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।