भारत का गलत मैप पोस्ट करने पर वॉट्सऐप ने मांगी माफ़ी,पड़ी थी आई टी मंत्री की झाड़

<p><em>वॉट्सऐप ने नए साल के अवसर पर अपने ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट डाली जिसमे भारत के गलत नक़्शे को दिखाया। इस पे वॉट्सएप को आड़े हाथो लेते हुए यूनियन आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने तुरंत हे चेतावनी दे डाली जिसका तुरंत जवाब देते हुए वॉट्सएपने माफ़ी मांग कर अपनी गलत पोस्ट को हटा दिया।&nbsp;</em></p>

भारत का गलत मैप पोस्ट करने पर वॉट्सऐप ने मांगी माफ़ी,पड़ी थी आई टी मंत्री की झाड़
01-01-2023 - 04:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दरअसल वॉट्सएप ने साल 2022 के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में वॉट्सऐप ने लिखा, ”नए साल का संदेश भेजने के लिए आपको आधी रात तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. हमारा 24-घंटे का लाइव स्ट्रीम देखें और तय करें कि अपना संदेश कब भेजना है> पार्टी रात 11.15 बजे शुरू होगी ” वॉट्सऐप ने इस मैसेज के साथ 16 सेकेंड की एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें भारत का गलत मैप दर्शाया गया है। उसमें POK और चीन के दावे वाले कुछ हिस्सों को भारत से अलग दिखाया गया था। 

यूनियन आईटी  मिनिस्टर ने  किया वॉट्सऐप को आगाह

यूनियन आईटी मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने देखते ही वॉट्सऐप को आगाह करते हुए ट्वीट किया, ‘प्रिय वॉट्सऐप आग्रह है कि भारतीय मानचित्र से जुड़ी गलती जल्द से जल्द ठीक करें.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘सभी प्लेटफॉर्म्स जो भारत में काम करते हैं या करना चाहते हैं, उन्हें भारत का सही मैप यूज करना होगा ’उन्हें वॉट्सऐप का अधिकार रखने वाली Meta और Facebook व इंस्टाग्राम को भी टैग किया। राजीव चंद्रशेखर ने लगभग 4 बजे वॉट्सऐप के इस ट्वीट को देखा और उन्हें तुरंत चेतावनी दी। 

ऐसी गलती से हो सकती है जेल या 100 करोड़ का जुर्माना

आपको बता दें कि किसी भी मंच पर भारत का गलत मानचित्र प्रदर्शित करना दंडनीय अपराध घोषित किया जा चुका है. नए कानून के तहत भारत का गलता नक्शा दिखाने पर अधिकतम सात साल की जेल हो सकती है और 100 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है
हालांकि, खबर लिखते वक्त वॉट्सऐप ने अपने ट्वीट को हटा लिया था।  बता दें कि भारत के गलत नक्शे का इस्तेमाल करना कंपनी पर भारी पड़ सकता है. इस मामले पर कंपनी पर पुलिस केस भी हो सकता है। 

वॉट्सऐप ने मानी अपनी गलती 

वॉट्सऐप ने केंद्रीय मंत्री के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा., ‘हमारी इस गलती को पॉइंट आउट करने के लिए आपका शुक्रिया। हमने इस स्ट्रीमिंग को रिमूव कर दिया है और गलती के लिए माफी मांगते है।  हम भविष्य में इसका ख्याल रखेंगे.’

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।