फैसला लिखा जा चुका है, सुनाना बाकी है, प्रियंका गांधी के करीबी ने दिये राजस्थान में सीएम बदलने के संकेत!
<p>प्रियंका गांधी के करीबी कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने संकेत दिए हैं कि राजस्थान में जल्द ही मुख्यमंत्री बदला जाएगा। </p>
राजस्थान में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों के बीच जयपुर दौरे पर आए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व बहुत जल्द बड़ा निर्णय लेने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो हुआ, वह मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन के सामने हुआ। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने फैसला कर लिया है। जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा। प्रमोद कृष्णन ने यह भी कहा कि आलाकमान का निर्णय कांग्रेस के सभी विधायकों को मानना होगा।
स्पष्ट संकेत दिए प्रमोद कृष्णन ने
आचार्य प्रमोद कृष्णन ने राजस्थान का मुख्यमंत्री बदले जाने का खुला बयान तो नहीं दिया लेकिन संकेत स्पष्ट दे दिए। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कांग्रेस नेतृत्व इस बारे में बड़ा निर्णय लेने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को हर परिस्थिति का पता है। उनकी ओर से जो फैसला लिया जाएगा, वह जन भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।
ट्विटर पर लिखा संदेश
प्रियंका गांधी के नजदीकी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद ने शनिवार सुबह एक ट्वीट भी किया जिससे नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गईं। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘फैसला लिखा जा चुका है, सुनाना बाकी है, टेम्पो हाई रखो।’
पायलट के पक्ष में दे चुके बयान
आचार्य प्रमोद कृष्णन सचिन पायलट के कट्टर समर्थक हैं। करीब तीन साल पहले ही वे ऐलान कर चुके कि सचिन पायलट जल्द राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे। लम्बे समय से सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने पर उन्होंने कई बार सवाल भी उठाए हैं। वे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसने से भी नहीं चूकते।
What's Your Reaction?