कपिल शर्मा शो में कब नजर आएंगे पीएम मोदी? जानें पीएम का मज़ेदार जवाब..!
<p><em>हरदिल अज़ीज़ कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक इंटरव्यू को प्रधानमंत्री मोदी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया,जिसे लेकर वे काफी चर्चा में आ गए हैं। इस इंटरव्यू में कॉमेडी के किंग ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों पर से पर्दा उठाया। उन्होंने अपने जीवन के कठिन दौर के बारे में विस्तार से बात की। वहीं जब उनसे पीएम मोदी को उनके कॉमेडी शो में बुलाने को लेकर सवाल पुछा गया तो इसपर कॉमेडियन शर्मा ने जो जवाब दिया वो काफी वायरल हो रहा है। आपको बताते हैं पूरा वाकया</em></p>
पीएम ने दिया मज़ेदार जवाब
कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो में पीएम मोदी को भी आमंत्रित कर चुके हैं। कपिल शर्मा ने खुद इस बारे में बताया है साथ ही उन्होंने पीएम का जवाब भी बताया ,जो कि काफी दिलचस्प है। कपिल शर्मा हाल ही में एक टीवी चैनल के शो में पहुंचे। इस शो में उन्होंने कई अनकहे किस्से सुनाए। इसी शो में कपिल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने शो पर आमंत्रित किया था। कपिल ने बताया कि पीएम मोदी ने उनके शो पर ना आने से साफतौर पर इनकार तो नहीं किया पर पीएम ने जो जवाब दिया वो काफी दिलचस्प भी था और उन का जवाब उन्हें काफी पसंद आया।
विरोधी कर रहे कॉमेडी
कपिल ने शो में बातचीत के दौरान बताया , 'जब मैं पर्सनली पीएम से मिला, तो मैंने उनसे किसी दिन मेरे शो में आने के लिए कहा. उन्होंने आमंत्रण पर ना नहीं कहा लेकिन उन्होंने कहा अभी मेरे विरोधी काफी कॉमेडी कर रहे हैं, आएंगे कभी। तो हां, उन्होंने आने से मना नहीं किया '
पीएम का लाइटर वर्शन लाना चाहते हैं कपिल
कपिल ने आगे कहा, 'अगर वो कभी आते हैं, तो यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी। मैं चाहता हूं कि उनका लाइट वर्जन भी लोगों के सामने आए। मैं उन्हें बुलाता रहूंगा '
What's Your Reaction?