बड़े-बड़े सीईओ से ज्यादा सैलरी है नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की..! अभिनेताओं से लेकर धनकुबेरों का ड्रेसिंग करते हैं डिसाइड

<p><em><strong>उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का स्टाइल स्टेटमेंट अपनी अलग पहचान रखता है। इसके पीछे एक खास व्यक्ति की मेहनत है, जिसकी कमाई कई कंपनियों के सीईओ से भी ज्यादा है।</strong></em></p>

बड़े-बड़े सीईओ से ज्यादा सैलरी है नीता अंबानी के मेकअप आर्टिस्ट की..! अभिनेताओं से लेकर धनकुबेरों का ड्रेसिंग करते हैं डिसाइड
11-03-2023 - 09:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अरबपति अंबानी खानदान की बड़ी बहू और मुंबई इंडियन्स टीम की मालकिन अपने फाइनेस्ट ड्रेसिंग सेंस और मेकअप के साथ-साथ मैचिंग एक्सेसरीज के लिए भी जानी जाती हैं। उनका मेकअप और जूलरी मीडिया में सुर्खियां बटोर ले जाते हैं। इसके पीछे एक खास व्यक्ति की मेहनत है, जो तय करता है कि परपफेक्ट ड्रेस और मेकअप के साथ-साथ नीता सिर से पैर तक एकदम सही दिखें, जिसमें आभूषण, हैंडबैग, जूते तक शामिल हैं।
इन फिल्मों में दिखाया हुनर
दरअसल, नीता अंबानी के पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर हैं। नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और उनकी बहू श्लोका अंबानी भी अपने मेकअप के लिए मिकी को ही पसंद करती हैं। मिकी कॉन्ट्रैक्टर एक सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट हैं। वह ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’, ‘कुछ-कुछ होता है’, ‘कभी खुशी-कभी गम’, ‘कल हो ना हो’, ‘मोहब्बतें’, ‘माई नेम इज खान’, ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’, ‘डॉन’, ‘वीरे दी वेडिंग’, ‘गुड न्यूज’, ‘इंग्लिश मीडियम’ आदि फिल्मों से जुड़े रहे हैं। करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा भी उनके क्लाइंट लिस्ट में षामिल हैं।
हेलन लेकर आई थीं बाॅलीवुड में
मिकी अपने संघर्ष के दिनों के दौरान, टोक्यो ब्यूटी पार्लर में एक हेयरड्रेसर थे। उन्हें अभिनेत्री हेलेन ने मेकअप कलाकार के रूप में फिल्म उद्योग में शामिल होने का सुझाव दिया था। आज यह सेलेब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट भारी-भरकम फीस चार्ज करते हैं। बहुत से अमीर लोग भी मिकी कॉन्ट्रैक्टर की विजिट का खर्च नहीं उठा सकते हैं। मिकी प्रति व्यक्ति प्रति दिन 75000 से 1 लाख रुपये के बीच फीस लेते हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।