सफेद शर्ट, काली पतलून 'स्टोनमैन' की है यह पहचान, जिसके खौफ से उड़ी एक शहर की नींद

सफेद शर्ट, काली पतलून 'स्टोनमैन' की है यह पहचान, जिसके खौफ से उड़ी एक शहर की नींद
02-09-2022 - 05:37 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वह सफेद शर्ट और काली पतलून में था..! बस मुझे इतना ही याद है। अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे चौथे गार्ड ने 'पत्थरबाज' की यही पहचान बताई है। हमला होते ही उसकी नींद खुल गई और 'पत्थरबाज' के चौथे शिकार होने से बच गया है। एमपी के सागर जिले में एक 'स्टोनमैन' ने शहर की नींद उड़ा दी है। ये सिरफिरा किलर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या कर रहा है। वह भी, पत्थर और लकड़ी के टुकड़े से। सागर में उसने अब तक तीन सिक्योरिटी गार्ड का शिकार किया है। चौथे की किस्मत सही थी कि वह बच गया। इसके हत्या की शैली को देखते हुए इसे एक सीरियल किलर माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की है।
सागर के लोग दहशत में हैं क्योंकि एक सीरियल किलर सो रहे सुरक्षा गार्डों को निशाना बना रहा है। वह उनके सिर पर हथौड़े,  पत्थरों और कुदाल की लकड़ी के हैंडल से वार करता है। कभी-कभी मौके पर कॉलिंग कार्ड छोड़ देता है। आधिकारिक तौर पर पुलिस यह इनकार कर रही है कि इन वारदातों को एक सीरियल किलर कर रहा है। पिछले 48 घंटों में तीन मौतों की पुष्टि में अब तक अपराध के एक ही पैटर्न सामने आए हैं। वहीं, चौथा शिकार अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
हालांकि पुलिस भी खामोश नहीं है, हत्यारे की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। रणनीतिक स्थानों पर सशस्त्र अंडरकवर पुलिस तैनात कर दी गई है। उसका एक स्केच भी जारी कर दिया गया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।