छेडख़ानी से तंग 4 बहनों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

NULL

छेडख़ानी से तंग 4 बहनों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
24-08-2022 - 09:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को चार सगी बहनों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में दहशत फैल गई है। यही वजह रही कि किसी ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी और लाश रात भर पड़ी रही। अगले दिन सुबह पुलिस को सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर उसने शव को कब्जे में लिया। आरोपी चारों बहनों ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने चचेरे भाइयों को भी शामिल कर लिया था। हत्या करने के बाद आरोपी लड़कियों ने अपने आपको घर में बंद कर लिया था। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
घटना फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की है। नगर खेड़ा का 42 वर्षीय रामगोपाल पुत्र तुकमान सिंह अविवाहित था। वह अपनी भाभी और उसके बच्चों के साथ रहता था। आरोप है कि रामगोपाल पड़ोस में रहने वाली लडक़ी के साथ छेडख़ानी करता था। आए दिन वह फब्तियां कसता था। मोहल्ले की अन्य लड़कियों और महिलाओं को भी छेड़ता था। रामगोपाल की इस हरकत से परेशान लडक़ी ने उसे मारने की योजना बना डाली। सोमवार, 22 अगस्त की रात करीब 9.30 बजे लडक़ी ने अपनी सगी बहनों और अपने चचेरे भाइयों की मदद से रामगोपाल को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।