कौन है अब तक का बेहतरीन प्रधानमंत्री..? लोगों की पसंद जानकर हैरान रह जाएंगे..!
<p><em><strong>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पीएम मोदी देश ही नहीं विदेशों में भी काफी पॉपुलर हैं। इस बीच एक सर्वे के जरिये यह जानने की कोशिश की गयी कि भारत का अब तक का बेहतरीन प्रधानमंत्री कौन है? इसके जवाब में 47 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया।</strong></em></p>
अब तक का बेहतरीन प्रधानमंत्री
इंडिया टुडे और सी वोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में 47 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया। वहीं, अटल बिहारी बाजपेयी को 16 फीसदी लोगों ने वोट दिए। सर्वे में शामिल 12 फीसदी लोगों ने इंदिरा गांधी को अब तक का सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री बताया। वहीं, मनमोहन सिंह को 8 फीसदी और जवाहर लाल नेहरू को 4 फीसदी वोट मिले।
देश में सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन है
इस सर्वे में प्रतिभागियों से यह भी पूछा गया था कि देश में सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन है? इस सवाल के जवाब में 39.1 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री हैं। देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से बेस्ट परफॉर्मिंग चीफ मिनिस्टर में सीएम योगी को जनता ने पहले नंबर पर चुना है। सर्वे के मुताबिक अरविंद केजरीवाल दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें 16 प्रतिशत लोगों ने वोट किया।
कौन होगा पीएम मोदी का उत्तराधिकारी
सर्वे में पीएम मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर भी सवाल किया गया था। अगस्त 2022 से लेकर जनवरी 2023 के बीच कराए गए इस सर्वे में लोगों से पूछा गया कि भाजपा में पीएम मोदी का उत्तराधिकारी कौन है? जिसमें अमित शाह को 26 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। वहीं योगी आदित्यनाथ भी 25 फीसदी लोगों की पसंद बने हुए हैं। सर्वे में 16 प्रतिशत लोगों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी को पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा।
कैसा है एनडीए सरकार का कामकाज
एनडीए सरकार के कामकाज को 67 प्रतिशत लोगों ने बहुत अच्छा और 11 प्रतिशत लोगों ने अच्छा बताया जबकि 18 प्रतिशत लोगों ने खराब बताया है। 20 प्रतिशत लोगों ने कोरोना से निपटने को मोदी सरकार की सबसे बड़ी सफलता बताया है जबकि अनुच्छेद 370 हटाने को 14 प्रतिशत, राम मंदिर निर्माण को 11 प्रतिशत लोगों ने सफलता बताया है।
What's Your Reaction?