आखिर कौन है कपोलकल्पित कैलासा देश की राजदूत विजयप्रिया..! नित्यानंद की इस राइट हैंड के टाॅप 5 फैक्ट..

<p><em><strong>विजयप्रिया नित्यानंद, पिछले एक सप्ताह से यह नाम भारतीय मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। हर कोई जानना चाहता है, उस महिला के बारे में जो &lsquo;संयुक्त राष्ट्र में एक काल्पनिक देश&nbsp;कैलासा की स्थायी राजदूत&rsquo; होने का दावा करती है।</strong></em></p>

आखिर कौन है कपोलकल्पित कैलासा देश की राजदूत विजयप्रिया..! नित्यानंद की इस राइट हैंड के टाॅप 5 फैक्ट..
06-03-2023 - 09:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही संयुक्त राष्ट्र की तस्वीरों और वीडियो में विजयप्रिया भगवा साड़ी, भारी पगड़ी और आभूषण पहने हुए दिखाई दी। उन्होंने रुद्राक्ष, मांग टीका के साथ अपने लुक को पूरा किया, लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा, वह था उनकी बांह पर नित्यानंद का टैटू।
विजयप्रिया नित्यानंद: 5 बातें जो जानना जरूरी है
1. विजयप्रिया नित्यानंद को संयुक्त राष्ट्र में काल्पनिक देष कैलासा के स्थायी राजदूत के रूप में पहचाना जाता है।
2. वह अमेरिका में रहती हैं और 2014 में कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ मैनिटोबा में माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई की थी।
3. लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, वह 4 भाषाओं - अंग्रेजी, फ्रेंच, क्रियोल और पिजिन्स में धाराप्रवाह है। 
4. विजयप्रिया को नित्यानंद के आभासी हिंदू देश कैलासा में राजनयिक का दर्जा प्राप्त है। 
5. उन्होंने अपने दाहिने हाथ पर नित्यानंद का टैटू बनवाया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
भारत के खिलाफ बयान
संयुक्त राष्ट्र में बोलते हुए, विजयप्रिया नित्यानंद ने दावा किया कि विवादास्पद स्वयंभू बाबा नित्यानंद को ‘ विरोधी तत्वों द्वारा भारत में सताया जा रहा है’। उन्होंने कहा, ‘मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि मैंने कहा था कि एसपीएच भगवान नित्यानंद परमशिवम को उनके जन्मस्थान पर कुछ हिंदू विरोधी तत्वों द्वारा सताया जाता है। कैलासा भारत का बहुत सम्मान करता है और भारत को अपने गुरुपीठम के रूप में सम्मान देता है।’ उन्होंने कहा, ‘हम भारत सरकार से इन हिंदू विरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं जो एसपीएच और कैलासा के खिलाफ हमला कर रहे हैं और हिंसा भड़का रहे हैं।’ 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।