हेमंत सोरेन की हुई गिरफ्तारी तो कौन बनेगा झारखंड का मुख्यमंत्री? चर्चा में आया यह नाम
<p>अब हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटकने लगी है। ऐसे में अगर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन गिरफ्तार होते हैं तो झारखंड में फिलहाल सरकार गिरने की कोई संभावना नहीं दिखती है। लेकिन, अगर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी होती है तो झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिल सकता है। </p>
बिहार में हुए सियासी उलटफेर के बाद अब झारखंड की सियासत में भी जल्द ही कुछ बड़े होने आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल जांच एजेंसी ईडी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलाश रही है। सूत्रों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक हेमंत सोरेन पिछले दो दिनों से दिल्ली में ही हैं। लेकिन, ईडी की टीम सुबह से ही हेमंत सोरेन को तलाश रही है लेकिन वो नहीं मिल रहे हैं।
हालांकि सूत्रों के अनुसार अब ईडी को हेमंत सोरेन का लोकेशन मिल गया है। ऐसे में जल्द ही ईडी की टीम हेमंत सोरेन तक पहुंच सकती है। वहीं अब हेमंत सोरेन पर गिरफ्तारी की भी तलवार लटकने लगी है। ऐसे में अगर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन गिरफ्तार होते हैं झारखंड में फिलहाल सरकार गिरने के लिए तो कोई संभावना नहीं दिखती है। लेकिन, अगर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी होती है तो झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिल सकता है।
फिर चर्चा में कल्पना सोरेन का नाम
राजनीतिक जानकारों के अनुसार अगर हेमंत सोरेन गिरफ्तार होते हैं तो उनकी जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री की दावेदार हो सकती है। हालांकि इस बारे में फिलहाल जेएमएम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन, कयास लगाए जा रहे हैं कि अब गांडेय सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं कल्पना सोरेन को झारखंड का नया सीएम सीएम बनाने की बात भी कही जा रही है। हालांकि अभी इसमें कई पेंच है। लेकिन, झारखंड की सियासत में एक बार फिर से कल्पना सोरेन का नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
ईडी ने भेजा 10 बार समन
जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन के नहीं मिलने के बाद शांति निकेतन स्थित उनके निजी आवास से उनके ड्राइवर रविंद्र को लेकर ईडी की टीम निकली है। आपको बता दें कि ईडी की टीम अब तक हेमंत सोरेन को 10 बार जमीन घोटाले में समन भेज चुकी है लेकिन सोरेन पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए हैं। इस बीच उनके दिल्ली जाने को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई थी। हम आपको बता दें कि हेमंत सोरेन पर इस केस में गिरफ्तारी की भी तलवार लटक गई है।
झारखंड में सियासी हलचल तेज
सूत्रों की मानें तो हेमंत सोरेन दिल्ली में ही हैं लिहाजा उनको ट्रेस करने की कोशिश हो रही है। यही वजह है कि उनके मूवमेंट के बारे में ड्राइवर से पूछा जा रहा है कि वो कहां हैं, या कहां हो सकते हैं। सीएम के निजी ड्राइवर रवींद्र ने ईडी की टीम से कहा कि हम कल और परसों दो दिन छुट्टी पर थे। सीएम हेमन्त सोरेन शांति निकेतन स्थित अपने आवास, मोतीलाल नेहरू स्थित शिबू सोरेन के आवास और झारखंड भवन तीनों में से कहीं नहीं हैं। दिल्ली में ईडी की टीम की इस कार्रवाई से झारखंड की सियासी हलचल बढ़ गई है। मामला जमीन घोटाला से जुड़ा है।
What's Your Reaction?