बीच मैच में रोहित शर्मा क्यों हुए परेशान? विराट कोहली को भेजा था संदेश, वीडियो वायरल

<p><em><strong>करोड़ों फैंस विराट कोहली से जन्मदिन पर शतक की उम्मीद लगाए बैठे थे और रन मशीन उस पर खरे उतरे हैं। लेकिन बैटिंग के दौरान रोहित शर्मा बीच मैच में परेशान नजर आए। जिसका वीडियो सामने आ चुका है।</strong></em></p>

बीच मैच में रोहित शर्मा क्यों हुए परेशान? विराट कोहली को भेजा था संदेश, वीडियो वायरल
06-11-2023 - 09:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से अपना जलवा बिखेरा। लेकिन बीच मैच में कप्तान रोहित शर्मा परेशान नजर आए जिसके बाद उन्होंने मैदान में ईशान किशन के जरिए कुछ संदेश भेजा।
वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का विजय अभियान जारी रहा है। रोहित शर्मा की टीम लगातार 7 मुकाबले जीतने के बाद साउथ अफ्रीका पर भी हर तरह से हावी नजर आई, फिर चाहे बात बल्लेबाजी की हो या फिर गेंदबाजी की।

दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी महानता साबित की। उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर शतक से फैंस को ही तोहफा दे दिया। करोड़ों फैंस विराट कोहली से जन्मदिन पर शतक की उम्मीद लगाए बैठे थे और रन मशीन उस पर खरे उतरे हैं। लेकिन बैटिंग के दौरान रोहित शर्मा बीच मैच में परेशान नजर आए। जिसका वीडियो सामने आ चुका है।

<

> रनों की गति बढ़ाने के कहलाया
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर लिया। जिसके बाद हिटमैन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 24 गेंद में 40 रन ठोक डाले। जिसकी बदौलत भारत ने 10 ओवर में 91 रन पूरे कर लिए थे। लेकिन दोनों ओपनर्स के विकेट के बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए। जिसके बाद रनों में मंदी आ गई और अगले 15 ओवर में टीम इंडिया ने महज 52 रन बनाए। इसके बाद रोहित शर्मा ने मैदान में ईशान किशन से कुछ संदेश भेजा। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोहित शर्मा रनों की गति बढ़ाने के लिए कह रहे हैं।
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की बादशाहत की खत्म
भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली के शतक, श्रेयस अय्यर ने 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, अंत में रवींद्र जडेजा ने भी बहती गंगा में हाथ धोए और महज 15 गेंद में ताबड़तोड़ 29 रन ठोक दिए। इन पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने 327 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया। वहीं, जब बात बल्लेबाजी की आई तो जो साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप में दहाड़ती नजर आ रही थी वो भीगी बिल्ली नजर आई।
साउथ अफ्रीका को 100 रन के भीतर समेटा
भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया। उन्होंने आते ही 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने भी अपने शुरुआती ओवरों में दो विकेट अपने नाम कर लिए। इसके अलावा कुलदीप यादव ने भी 2 विकेट झटके। भारत ने साउथ अफ्रीका को 100 रन के भीतर समेट दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।