North Korea News : क्या जू ऐ होंगी नार्थ कोरिया की अगली तानाशाह? पिता किम जोंग उन के साथ परेड में हुईं शामिल

<p><em><strong>North Korea News :&nbsp;किम जू ऐ Kim Jong Un की दूसरी संतान है। मिलिट्री परेड में उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना था। डिनर में वह सीनियर आर्मी ऑफिसर्स के साथ अपने पिता के बगल में ही बैठी हुई थी। किम जोंग उन की अपनी 9 साल की बेटी के साथ यह चौथी सार्वजनिक उपस्थिति है।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

North Korea News : क्या जू ऐ होंगी नार्थ कोरिया की अगली तानाशाह? पिता किम जोंग उन के साथ परेड में हुईं शामिल
10-02-2023 - 06:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

Noth Korea के तानाशाह Kim Jong Un उन अपने फैसलों और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, Kim Jong Un अपनी फैमिली लाइफ को मीडिया से दूर ही रखते हैं। लेकिन अब उनकी बेटी की फोटो सामने आई है। Kim Jong Un ने मंगलवार को मिलिट्री परेड में पहली बार अपनी 9 साल की बेटी के साथ शिरकत की। किम जू ऐ को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि Kim Jong Un उन्हें अपने उत्तराधिकारी के तौर पर तैयार कर रहे हैं।
राजधानी प्योंगयांग के किम इल-सुंग स्क्वायर में आयोजित हुई इस परेड में उत्तर कोरिया की सेना ने अपने हथियारों का प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, परेड में 30,000 से अधिक सैनिकों ने भाग लिया। लेकिन परेड में आकर्षण का केंद्र तानाशाह की 9 साल की बेटी थी। किम की बेटी को पिछले साल नवंबर के बाद से सैन्य संबंधी कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में देखा गया है। इससे ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भविष्य में वह अपने पिता की उत्तराधिकारी बन सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।