Turkey Earthquake : भूकंप में अब तक करीब 20,000 लोगों की मौत, भारतीय टीम ने बचाई 6 साल की बच्ची की जान

<p><em><strong>भूकंप से प्रभावित तुर्की&nbsp;में कई इलाकों में लोगों तक राहत सामग्री नहीं पहुंची है। ऐसे में भारत की ओर से शुरू किया गया &lsquo;ऑपरेशन दोस्त&rsquo; वहां खासी मदद पहुंचा रहा है। भारतीय सेना वहां लोगों को बचा रही है।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Turkey Earthquake : भूकंप में अब तक करीब 20,000 लोगों की मौत, भारतीय टीम ने बचाई 6 साल की बच्ची की जान
10-02-2023 - 06:26 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

Turkey Earthquake : 

भूकंप से तबाह हुए तुर्की और सीरिया में करीब 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभावित इलाकों में भारतीय के राष्ट्रीय आपदा राहत दल (एनडीआरएफ)  ने लोगों को बचाने के लिए वहां दिन-रात एक कर दिया है। भारत की एनडीआरएफ टीम कई खोजी कुत्तों के साथ ग्राउंड जीरो पर बचाव और राहत अभियान चला रही है। गुरुवार को एनडीआरएफ ने वहां 6 साल की बच्ची को मलबे से निकालकर बचाया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्ची कंबल में लिपटी हुई है। उसे एक खास उपकरण के साथ मजबूती से सुरक्षा प्रदान की गई, वहीं एक डॉक्टर बच्ची की तबीयत जांच रहा है। पीले हेलमेट में लोग उस बच्ची को धीरे से स्ट्रेचर पर ले जाते हैं। 
इस ऑपरेशन का वीडियो भारतीय गृह मंत्रालय के ट्विटर हैंडिल पर भी शेयर किया गया। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, तुर्किए में एनडीआरएफ की टीम द्वारा छह साल की बच्ची को एक ढही हुई इमारत के मलबे से निकाला गया। टीम उसे सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रही। यह सब उस देश में हुआ, जहां 6 फरवरी को भूकंप के तीव्र झटकों ने व्यापक तबाही मचाई थी। 
टीमों के पास राशन, टेंट और अन्य रसद पर्याप्त
सूत्रों के अनुसार एनडीआरएफ की टीमें लगभग दो सप्ताह तक खुद को वहीं बनाए रख सकती हैं क्योंकि उनके पास राशन, टेंट और अन्य रसद पर्याप्त मात्रा में हैं। भारत ने अपने बचावकर्मियों को तुर्की की अत्यधिक ठंडी जलवायु में काम करने के लिए सर्दियों के विशेष कपड़े मुहैया कराए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।