अब दुश्मन की खैर नही... LoC पर प्रादेशिक सेना की महिला अधिकारियों तैनाती की मंजूरी दी रक्षामंत्री ने
<p><em>रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नियंत्रण रेखा पर प्रादेशिक सेना की इंजीनियर रेजीमेंट के साथ महिला अधिकारियों की तैनाती के फैसले पर हरी झंडी दिखा दी है। इस बड़े कदम से टेरिटोरियल आर्मी की महिलाएं अब यूनिट्स और नियुक्तियों की एक विस्तृत श्रृंखला में अपने पुरुष समकक्षों की समान स्थितियों के तहत कार्य करेंगी और प्रशिक्षण देंगी। </em></p>
प्रादेशिक सेना (टेरिटोरियल आर्मी) ने 2019 से टीए में महिला अधिकारियों को कमीशन देना शुरू किया था। अब तक ये महिला अधिकारी इकोलॉजिकल टास्क फोर्स यूनिट्स, टीए ऑयल सेक्टर यूनिट्स और टीए रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट में सेवा दे पाती थी।इस अवधि के दौरान मिले अनुभवों के आधार पर, रक्षा मंत्रालय की तरफ से टीए में महिला अधिकारियों के लिए और अधिक रोजगार का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
प्रादेशिक सेना नागरिक सैनिकों की सेना की अवधारणा पर आधारित है और अधिकारी नागरिक जीवन में लाभकारी रूप से कार्यरत रहते हुए बुनियादी सैन्य कौशल पर वार्षिक प्रशिक्षण से गुजरते हैं।
What's Your Reaction?