पहली बार की हवाई यात्रा, दुनिया की सबसे लम्बी लड़की ने, एयरलाइंस को कहा धन्यवाद
<p><em><strong>दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेलगी ने सितंबर में अपने जीवन में पहली बार फ्लाइट से यात्रा की। अधिक लंबाई के कारण उनके लिए यात्रा करना असंभव सा था लेकिन इसके लिए तुर्की एयरलाइंस को छह इकोनॉमी सीटों को हटाकर स्ट्रेचर जैसी एक बड़ी सीट बनाई, जिस पर लेटकर उन्होंने अपना सफर पूरा किया।</strong></em></p> <p> </p>
दुनिया की सबसे लंबी महिला रुमेसा गेलगी ने तुर्की एयरलाइंस के विमान में इस्तांबुल से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक की 13 घंटे की यात्रा जब पहली बार की,तो इस अनुभव बताते हुए कहा कि अब वे अपने दुनिया घूमने का शौक पूरा कर सकती हैं।
फ्लाइट में हटानी पड़ी 6 सीटें
रुमेसा ने अपनी यात्रा का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है। तुर्की एयरलाइंस ने रुमेसा गेलगी की यात्रा को सफल बनाने के लिए फ्लाइट की इकॉनमी क्लास की छह सीटें हटाकर उन्हें एक स्ट्रेचर का रूप दे दिया था। इसके बाद गेलगी ने इसी पर लेटकर अपना सफर पूरा किया। बता दें कि गेलगी को वीवर सिंड्रोम है जिसकी वजह से उनके शरीर का तेजी से विकास होता है। उनकी कुल लंबाई सात फीट होने की वजह से वह हमेशा व्हीलचेयर से चलती है।
रुमेसा ने सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने पहले सफर के अनुभव
25 वर्षीय रुमेसा गेलगी ने तुर्की एयरलाइंस के विमान में इस्तांबुल से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक की 13 घंटे की यात्रा का अनुभव अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘यह मेरी पहली उड़ान थी लेकिन अब यह आखिरी नहीं होगी। अब से मैं @turkishairlines के साथ दुनिया के कई हिस्सों में यात्रा कर सकती हूं। शुरुआत से आखिरी तक मेरी यात्रा को सफल बनाने के लिए फ्लाइट में मौजूद हर एक व्यक्ति को दिल से धन्यवाद।
रूमेसा के नाम है दुनिया के कई बड़े ख़िताब
2014 में गिनीज बुक में अपना नाम शामिल कराने के बाद गेलगी ने 2021 में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इस बार गेलगी ने ‘दुनिया की सबसे लंबी जीवित महिला’ होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद गेलगी ने अपनी लिस्ट में अन्य रिकॉर्ड्स को भी शामिल किया। उनके नाम दुनिया में सबसे बड़े हाथ, सबसे लंबी उंगली और सबसे लंबी पीठ का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
What's Your Reaction?