बिहार में आए अच्छे दिन लेकिन जनता के नहीं बल्कि विधायक पार्षदों के, नीतीश सरकार ने बढ़ाया वेतन-भत्ता

नीतीश के पुनः मुख्यमंत्री बनते ही विधायक और विधान पार्षदों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं।

• सरकार ने उनके लिए खोला राजकोष, बढ़ाया वेतन-भत्ता।

• चार साल में दूसरी बार की वृद्धि।

• पेंशन में भी की गई बढ़ोत्तरी।

• विधायको को कार खरीदने की राशि में 5 लाख की बढ़ोतरी।

• इसके अलावा विधायकों-विधान पार्षदों के क्षेत्रीय भत्ता, यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता, निजी सहायक के लिए भत्ता, स्टेशनरी खरीदने के लिए भत्ता, आवास भत्ता में वृद्धि ।

बिहार में आए अच्छे दिन लेकिन जनता के नहीं बल्कि विधायक पार्षदों के, नीतीश सरकार ने बढ़ाया वेतन-भत्ता
09-11-2022 - 12:46 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बिहार की जनता महंगाई से त्रस्त है पर सहूलियतें मिल रही हैं माननीय लोगो को। वैसे तो इनके काम को देशसेवा कह कर वोट के लिए हाथ फैलाए जाते हैं लेकिन झोला भरा गया है वेतन भत्तों की बढ़ोतरी से। यही नहीं, इनकी पेंशन में भी वृद्धि की गई है। इसके लिए सरकार का तर्क है इससे विधायकों-विधान पार्षदों को जन सेवा करने में सहूलियत होगी।

कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है। नीतीश कैबिनेट की बैठक में बिहार विधान मंडल के सदस्यों के वेतन भत्ता पेंशन नियमावली में संशोधन की मंजूरी दी गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले नीतीश सरकार ने विधानमंडल के सदस्यों के बिजली बिल की राशि मे बढ़ोतरी की थी। अब 2006 के कई नियमों में संशोधन करने की भी मंजूरी मिली है। इसके साथ ही विधायकों को गाड़ी खरीदने के लिये दिये जाने वाले लोन की राशि में भी 5 लाख रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

शीतकालीन सत्र की तारीखें भी तय

विधायकों के वेतन और भत्ते की वृद्दि हुई है लेकिन कितनी वृद्धि हुई है यह सरकार ने नहीं बताया है। अभी बिहार में विधायकों और विधानपरिषद के सदस्यों को प्रति माह डेढ़ लाख से ऊपर राशि मिलती है। वहीं कैबिनेट की बैठक में विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की तारीखें भी तय हो गई हैं। यह सत्र 13 से 19 दिसंबर तक चलेगा।

सभी भत्तों में वृद्धि

कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधान सचिव एस सिद्धार्थ ने कैबिनेट में लि.े गए निर्णयों की जानकारी मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि बिहार के विधायकों और विधान पार्षदों के वेतन, भत्ता और पेंशन को संशोधित कर दिया गया है। उनको मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं में वृद्धि की गयी है। कैबिनेट सचिव ने बताया कि विधायकों-विधान पार्षदों के वेतन, क्षेत्रीय भत्ता, यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता, मोटर गाड़ी खरीदने के लिए मिलने वाली राशि, निजी सहायक के लिए भत्ता, स्टेशनरी खरीदने के लिए भत्ता, आवास भत्ता में वृद्धि की गयी है. सभी भत्तों को बढ़ा दिया गया है।

जन सेवा करने में होगी सहूलियत

प्रधान सचिव ने कहा कि पूर्व विधायकों औऱ विधान पार्षदों को मिलने वाले पेंशन और यात्रा भत्ता को भी बढ़ाया गया है। विधायकों के वेतन और भत्ते की वृद्दि के संबंध में सरकार ने कहा है कि वेतन-भत्ता वृद्धि से विधायकों और विधान पार्षदों को संसदीय कार्य करने और जन सेवा करने में सहूलियत होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।