21 सीईओ की इस लिस्ट में तिरंगा देख गर्व से भर जाएंगे आप! मस्क ने कह दी बड़ी बात
<p><em><strong>भारतीय मूल के सीईओ दुनिया की दिग्गज कंपनियों में टॉप पोजिशन पर हैं। दुनिया की बड़ी कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। कई बड़ी कंपनियों की कमान भारतीयों के हाथ में है। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने एक्स पर दुनिया की दिग्गज कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ की एक लिस्ट पोस्ट की है।</strong></em></p>
भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरा है। आज पूरी दुनिया भारत की तारीफ कर रही है। इस समय भारतीयों का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। गूगल से लेकर यूट्यूब तक की कमान भारतवंशियों के हाथ में है। दुनिया की दिग्गज कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ हैं। इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। दुनिया की बड़ी कंपनियों के टॉप पदों पर रहकर भारतीय मूल के सीईओ लाखों डॉलर कमा रहे हैं।
हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दुनिया की दिग्गज कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ की एक लिस्ट पोस्ट की है। इस लिस्ट को देखकर दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क भी गदगद हो गए हैं। एलन मस्क इस बात से काफी प्रभावित हैं। एलन मस्क ने इस पोस्ट पर इंप्रैसिव लिखा है।
<
>CEO of Alphabet Google ????????
CEO of Microsoft ????????
CEO of YouTube ????????
CEO of Adobe ????????
CEO of World Bank Group ????????
CEO of IBM ????????
CEO of Albertsons ????????
CEO of NetApp ????????
CEO of Palo Alto Networks ????????
CEO of Arista Networks ????????
CEO of Novartis ????????
CEO of Starbucks ????????
CEO of Micron Technology…— World of Statistics (@stats_feed) August 26, 2023
भारतीयों का बज रहा डंका
दुनिया की दिग्गज कंपनियों में भारतीय मूल के सीईओ की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। मौजूदा समय में माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा हैं। एडोब के सीईओ शांतनु नारायण हैं। सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और सीईओ हैं। सुंदर पिचाई अल्फाबेट और गूगल के सीईओ हैं। वहीं जय चैधरी जस्केलर के सीईओ हैं जो एक क्लाउड सुरक्षा कंपनी है। अरविंद कृष्णा आईबीएम के सीईओ हैं। नील मोहन यूट्यूब के सीईओ हैं और जॉर्ज कुरियन शीर्ष तकनीकी दिग्गजों में से एक नेटएप के सीईओ हैं।
90 हजार से ज्यादा लाइक
वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स की ओर से एक्स पर की गई इस पोस्ट को अभी तक 90 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लोगों को यह पोस्ट काफी पसंद आ रही है। लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर 14 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके हैं। लोग इसे एक-दूसरे को खूब शेयर भी कर रहे हैं।
इन बड़ी कंपनियों के सीईओ हैं भारतीय
कंपनी सीईओ का नाम देश का नाम
माइक्रोन टेक्नोलॉजी संजय मेहरोत्रा भारत
एडोबी शांतनु नारायण भारत
सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट भारत
सुंदर पिचाई गूगल भारत
जय चैधरी जस्केलर भारत
अरविंद कृष्णा आईबीएम भारत
नील मोहन यूट्यूब भारत
जॉर्ज कुरियन नेटएप भारत
लीना नायर फ्रांसीसी लक्जरी फैशन हाउस भारत
लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स भारत
अंजलि सूद वीमियो भारत
रंगराजन रघुराम वीएमवेयर भारत
भारत आने की तैयारी में मस्क
लीना नायर ने फ्रांसीसी लक्जरी फैशन हाउस, चैनल की पहली भारतीय मूल की ग्लोबल सीईओ बनकर सभी बाधाओं को तोड़ दिया है। जबकि लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स के सीईओ हैं। अंजलि सूद ऑनलाइन वीडियो प्लेटफॉर्म वीमियो की सीईओ हैं। रंगराजन रघुराम वीएमवेयर के सीईओ हैं। इस बीच, एलन मस्क भी अगले साल भारत आने की तैयारी कर रहे हैं। मस्क की योजना देश में टेस्ला की कारों को बेचने की है।
What's Your Reaction?