युजवेंद्र चहल पहुंचे बाबा बागेश्वरधाम की शरण में, धीरेन्द्र शास्त्री से मिल कर बोले 'फिर आऊंगा '

<p><em>कुलदीप यादव के बाद अब टीम इंडिया के स्&zwj;टार स्पिनर युजवेंद्र चहल भी अपनी मन्&zwj;नत लेकर&nbsp;मध्य प्रदेश के बागेश्&zwj;वर धाम में पंडित धीरेंद्र शास्&zwj;त्री की शरण में पहुंचे हैं। बागेश्वर धाम&nbsp;सरकार से मिलकर बेहद उत्साहित युजवेंद्र सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह पंडित शास्त्री को काफी दिनों से जानते हैं। पंडित धीरेंद्र शास्&zwj;त्री से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।</em></p>

युजवेंद्र चहल पहुंचे बाबा बागेश्वरधाम की शरण में, धीरेन्द्र शास्त्री से मिल कर बोले 'फिर आऊंगा '
04-09-2023 - 05:44 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बागेश्वर धाम  के पंडित  धीरेंद्र शास्त्री के कथित चमत्कारों की वजह से उनके अनुयायियों के संख्‍या में तेजी से इजाफा हो रहा है। आम हो या खास, हर कोई अपनी मन्नत लिए बागेश्‍वर धाम की शरण में जा रहा है। देश के बड़े नेताओं और अभिनेताओं के बाद अब क्रिकेटरों के पहुंचने का सिलसिला भी तेज हो गया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री आज कल राजस्थान के सीकर में कथा कर रहे हैं। वहां युजवेंद्र चेहेल ने पहुंच कर बागेश्वरधाम सरकार के दर्शन किये 

युजवेंद्र चहल की क्या है मन्‍नत  
 चहल का वीडियो बागेश्‍वर धाम आधिकारिक एक्‍स (ट्वीटर) अकाउंट से पोस्‍ट किया गया है। इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री युजवेंद्र चहल के साथ नजर आ रहे हैं। चहल इस दौरान धीरेंद्र शास्‍त्री की तारीफ करते भी दिख रहे हैं। कुछ लोग कयास लगा रहे हैं कि कुलदीप यादव की टीम इंडिया में वापसी की मन्‍नत पूरी होने के बाद युजवेंद्र चहल भी वर्ल्‍ड कप की टीम वापसी की मन्‍नत लेकर बागेश्‍वर धाम गए हैं। वही कुछ लोग इसे चहल के जीवन में इन दिनों उथल-पुथल से जोड़कर देख रहे हैं । जहां उनकी पत्नी धनश्री वर्मा से अलगाव की अफवाह लगातार उड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ एशिया कप 2023 के लिए उनका टीम इंडिया में चयन नहीं किया गया। एशिया कप के लिए चयन नहीं होने पर चहल ने बयान भी दिया था। 

'अब तक सिर्फ टीवी पर देखा था'
बता दें कि युजवेंद्र चहल का वीडियो बागेश्‍वर धाम आधिकारिक एक्‍स (ट्वीटर) अकाउंट से पोस्‍ट किया गया है।

 वायरल वीडियो में युजवेंद्र चहल कह रहे हैं कि उन्‍हें बागेश्‍वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में आकर अच्छा महसूस हो रहा है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह शास्त्री जी को काफी समय से जानते हैं। चहल ने कहा कि अब तक तो उन्‍हे टीवी पर देखा था, लेकिन अब अपने सामने देखकर बहुत ही आनंदित महसूस कर रहा हूं। वे सबका भला चाहते हैं और वह जिस तरह भक्तों को खुशियां दे रहे हैं, हमेशा ऐसे ही देते रहें।

'फिर आऊंगा '
युजवेंद्र चहल  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनके व्यव्हार से काफी प्रभावित दिखे।  उन्होंने यह भी कहा कि वह उनसे मिलने दोबारा आएंगे। 

कुलदीप यादव ने भी की थी मुलाकात
इससे पहले टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने भी तब बागेश्‍वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्‍त्री से मुलाकात की थी। जब वह भारतीय टीम से बाहर थे। हालांकि अब वह भारत के लिए एशिया कप 2023 में खेल रहे हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।