गहलोत ड्राइवर,पर क्लच/एक्सीलेटर कहीं और ...' जैसलमेर से कसा तंज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने
<p><em>प्रदेश में चल रही बीजेपी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का तीसरा चरण का शुभारंभ केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर पहुंच कर किया। राजनाथ सिंह ने गहलोत सरकार की असफलताओं को गिनाने के अलावा इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A.’ पर तंज कसते हुए नाम में ही हार की वजह बता दी । उन्होंने कहा कि ये I.N.D.I.A नाम बहुत खतरनाक है। हमने भी एक बार शाइनिंग इंडिया का नारा दिया था और हार गए थे। अब आपकी भी हार निश्चित है। परिवर्तन संकल्प यात्रा-3 की शुरूआत के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार को भी लॉ-एंड-ऑर्डर और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जमकर घेरा।</em></p>
क्या क्या कहा रक्षा मंत्री ने अपने भाषण में <
/p>जैसलमेर, राजस्थान से निकली है ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’। जनसभा में संबोधन। https://t.co/uMOv4FBJLG— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 4, 2023
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा जिस धरती पर बाबा रामदेव जैसे अवतारी पुरूष ने समाधि ली, उस रामदेवरा की पवित्र भूमि पर आप लोगों के बीच उपस्थित होकर मैं हर्ष की अनुभूति हो रही है। जैसलमेर का यह इलाका मेरे दिल में विशेष स्थान रखता हैं क्योंकि यह पूरा क्षेत्र केवल मरू भूमि नही है बल्कि यह वीर भूमि और तपोभूमि होने के साथ-साथ भारत की अणु भूमि भी है। यहीं पास में स्थित पोखरण की धरती, एक नहीं पांच-पांच परमाणु परीक्षणों की साक्षी है। आज यहां राम देवरा से जो यात्रा निकल रही है वह इसी नए भारत का संदेश इस पूरे राजस्थान प्रदेश में लेकर जा रही है। यह यात्रा जहां नए भारत का संदेश लेकर जा रही है, वहीं यह परिवर्तन का भी शंखनाद करने जा रही है
गहलोत ड्राइवर ,लेकिन क्लच एक्सीलेटर कोई और दबा रहा है
रक्षा मंत्री ने कहा कि ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान भ्रष्टाचार के मामले में नंबर एक पर पहुंच गया है। गहलोत सरकार में ये सब हुआ है। नौजवानों के पेपर लीक हो जाते हैं। क्या हो रहा है राजस्थान में… मुख्यमंत्री जिस ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं उसका क्लच कोई और एक्सीलेटर कोई और दबा रहा है।
चंद्रयान की लैंडिंग हो गई, पर राहुल नहीं हो पाए लॉन्च : राजनाथ सिंह
उन्होंने कहा कि मंगलयान, चंद्रयान की लॉन्चिंग और लैंडिंग हो गई, लेकिन राहुल यान की न तो लॉन्चिंग हो पाई है और न ही लैंडिंग हो पाई है। मैं एक रक्षामंत्री होने के नाते कहूंगा, भारत अब ताकतवर भारत बन गया है। पूरी दुनिया एक भरोसे की नजर से भारत की ओर देख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती हैं। भारत को सकारात्मक सम्मान के नजरिए से पूरी दुनिया में देखा जा रहा है। जिस समय 2014 में सरकार बनी तो ये भारत अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में 10वें स्थान पर था। अब ये 5वें स्थान पर पहुंच गया है।
2027 में टॉप थ्री में होगा भारत : राजनाथ सिंह का दावा
राजनाथ सिंह ने दावा किया कि अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में साल 2027 में दुनिया के टॉप थ्री में भारत खड़ा हो जाएगा. जब 2014 में सरकार बनी तो 18000 गांव ऐसे थे जहां बिजली नहीं पहुंच पाई थी. मोदीजी ने बिजली पहुंचाई. मोदीजी ने जनधन खाता खोलकर भ्रष्टाचार को रोकने की कोशिश की है।
यहाँ सुनिए राजनाथ सिंह का भाषण :
पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे भी गरजीं
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने भी अशोक गहलोत की सरकार को जम कर लताड़ा और कहा है कि राजस्थान में न क़ानून रहा। न ही कोई सरकार, जिधर देखो उधर भ्रष्टाचार, हर तरफ़ लूट व आतंक, रोज़ 7 हत्याएँ,20 दुष्कर्म होते हैं। गैंगवार,गैंग रेप तो आये दिन होते रहते हैं। महिला अत्याचार में नम्बर वन है।महिलाओं के सम्मान पर गहलोत सरकार हर रोज़ प्रहार कर रही है।
हमने महिलाओं के लिए उल्लेखनीय काम किये : वसुंधरा
उन्होंने कहा एक तरफ़ तो गहलोत की यह सरकार है। दूसरी तरफ़ हमारी सरकार जिसने महिला को घर का मुखिया बनाने के लिए भामाशाह योजना शुरू की।पंचायत राज संस्थाओं में सभी पदों महिलाओं को 50% आरक्षण दिया।बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये सायकिल,स्कूटी व 'राजश्री योजना' शुरू की।
भारत सरकार के पास है दृढ़ इच्छाशक्ति
उन्होंने कहा चीन और पाकिस्तान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण भारत भूमि के एक कण पर भी पैर नहीं रख सके।और इसीलिए आज भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर चल पड़ा है।
पूर्व सीएम ने गिनाये अपने कार्यकाल के काम
पूर्व सीएम ने कहा 2003 में मारवाड़ ने हमें 31 में से 23 सीटें और 2013 में 33 में से 30 सीटें दी।पोकरण क्षेत्र में हमारी सरकार ने पोकरण-फ़लसूंड-सिवाना पेयजल लिफ्ट परियोजना,पोकरण में कॉलेज व महिला कॉलेज,रामदेवरा यात्रियों के लिए पैदल पथ,रामदेवरा में पेनोरमा,नहरी भूमि के कच्चे खालों का पक्का निर्माण,नहरी भूमि का आवंटन, मंगणियार समुदाय के लिये 19 सड़के और गौरव पथ जैसे कई काम किए।
What's Your Reaction?