'एंडी पाइक्रॉफ्ट कोई स्कूलटीचर नहीं हैं जो सूर्यकुमार यादव को मजबूर करें, पाकिस्तान को उनसे माफी मांगनी चाहिए': अश्विन का पीसीबी पर हमला

वरिष्ठ भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा है कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद हुए ‘हैंडशेक विवाद’ में अनुचित तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है। अश्विन ने पाकिस्तान द्वारा पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग को कड़ा आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने एक साधारण क्रिकेटिंग निर्णय को अनावश्यक तमाशा..

'एंडी पाइक्रॉफ्ट कोई स्कूलटीचर नहीं हैं जो सूर्यकुमार यादव को मजबूर करें, पाकिस्तान को उनसे माफी मांगनी चाहिए': अश्विन का पीसीबी पर हमला
22-09-2025 - 12:12 PM

चेन्नई। वरिष्ठ भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा है कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप 2025 के भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद हुए ‘हैंडशेक विवाद’ में अनुचित तरीके से दोषी ठहराया जा रहा है। अश्विन ने पाकिस्तान द्वारा पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से हटाने की मांग को कड़ा आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने एक साधारण क्रिकेटिंग निर्णय को अनावश्यक तमाशा बना दिया।

अश्विन ने अपने यूट्यूब शो अश की बात’  में कहा, एंडी पाइक्रॉफ्ट ने सभी को एक खराब नजारे से बचाया। भारत ने पहले ही मैच रेफरी को सूचित कर दिया था कि यह हमारा निर्णय है और हम इसका पालन करेंगे। इसके बाद भी आप मैच हार गए। अब किस बात की शिकायत कर रहे हैं? आप इसलिए नहीं हारे कि हमने हाथ नहीं मिलाए। जाकर देखिए कि वास्तव में आपको किन बातों में सुधार करना चाहिए।”

अश्विन की यह प्रतिक्रिया उस समय आई जब पाकिस्तान ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और ICC से आधिकारिक शिकायत कर पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की। दरअसल, भारत के खिलाड़ियों ने हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले के बाद पैदा हुए भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए मैच के बाद हाथ न मिलाने का निर्णय लिया था।

पाकिस्तान ने इस विवाद को और बढ़ाते हुए पाइक्रॉफ्ट के साथ हुई एक क्लोज़-डोर मीटिंग—जो प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) जैसी प्रतिबंधित जगह पर हुई थी—की रिकॉर्डिंग लीक कर दी। इस कदम की अब ICC जांच कर रहा है।

अश्विन ने सवाल उठाया, अगर भारत से हाथ न मिलाना ही आपकी समस्या थी, तो आपने उसका जवाब यूएई मैच में क्यों ढूंढा? एंडी पाइक्रॉफ्ट को बलि का बकरा क्यों बनाया? उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया।”

उन्होंने यह धारणा भी खारिज की कि पाइक्रॉफ्ट को अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, वह कोई स्कूलटीचर नहीं हैं, न ही प्रिंसिपल। वह सूर्यकुमार को पकड़कर यह नहीं कह सकते कि चलो जाकर हाथ मिलाओ। यह उनका काम ही नहीं है। आखिर पाइक्रॉफ्ट की गलती क्या है?”

भारतीय ऑफ-स्पिनर ने कहा कि खिलाड़ी केवल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के निर्देश का पालन कर रहे थे, जैसे किसी भी पेशेवर संगठन में किया जाता है। उन्होंने कहा, चाहे कॉरपोरेट दफ्तर हो, सरकारी विभाग हो या क्रिकेट टीम, जब संगठन का निर्देश आता है, तो उसका पालन होता है। हमारे खिलाड़ी साफ थे: वे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और उन्होंने प्रोटोकॉल फॉलो किया। उन्होंने साफ कह दिया था कि वे हाथ नहीं मिलाना चाहते। बस यही हमारी तरफ से कहानी है। मामला वहीं खत्म होना चाहिए।”

अश्विन पाकिस्तान की उस मांग पर खासे नाराज़ दिखे जिसमें कहा गया था कि पाइक्रॉफ्ट को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, आपने भारत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, और जब सब शांत हुआ तो कहने लगे कि पाइक्रॉफ्ट ने माफी मांगी? अगर मैं एंडी पाइक्रॉफ्ट होता, तो आप मुझसे माफी मांगते। मैं आखिर किस बात की माफी मांगूं? ‘माफ कीजिएगा कि सूर्यकुमार यादव ने आपका हाथ नहीं मिलाया?’ सच में? यही माफी चाहिए आपको?”

अंत में अश्विन ने साफ कहा कि माफी पाकिस्तान को मांगनी चाहिए, न कि पाइक्रॉफ्ट को।Top of Form

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।