‘आतंकी हैं नशे में गाड़ी चलाने वाले’: हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने कर्नूल हादसे के बाद कहा, कोई बख्शा नहीं जाएगा..!

आंध्र प्रदेश के कर्नूल ज़िले में शुक्रवार तड़के हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी स्लीपर बस में आग लगने से कम से कम 19 लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बस राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH-44) पर एक गिरी हुई मोटरसाइकिल से टकरा गई। मोटरसाइकिल सवार युवक की भी मौके पर मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि यह हादसा तब हुआ जब बाइक सवार युवक शराब के नशे में नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त होकर मौके पर ही मर गया..

‘आतंकी हैं नशे में गाड़ी चलाने वाले’: हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने कर्नूल हादसे के बाद कहा, कोई बख्शा नहीं जाएगा..!
27-10-2025 - 12:33 PM

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के कर्नूल ज़िले में शुक्रवार तड़के हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी स्लीपर बस में आग लगने से कम से कम 19 लोगों की जलकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बस राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH-44) पर एक गिरी हुई मोटरसाइकिल से टकरा गई। मोटरसाइकिल सवार युवक की भी मौके पर मौत हो गई।

जांच में सामने आया है कि यह हादसा तब हुआ जब बाइक सवार युवक शराब के नशे में नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त होकर मौके पर ही मर गया, जिससे उसकी मोटरसाइकिल सड़क पर पड़ी रह गई। इस दुःखद हादसे ने स्थानीय लोगों और जांचकर्ताओं में आक्रोश पैदा कर दिया। इस पर हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने नशे में ड्राइविंग करने वालों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नशे में वाहन चलाने वाले आतंकी हैं।”

सज्जनार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, नशे में गाड़ी चलाने वाले आतंकी हैं। बस। नशे में गाड़ी चलाना सड़क पर आतंक फैलाने से कम नहीं है। कर्नूल का भयावह बस हादसा, जिसमें 20 निर्दोष लोगों की जान चली गई, इसे असली अर्थों में ‘दुर्घटना’ नहीं कहा जा सकता। यह एक टाली जा सकने वाली हत्या थी, जो एक नशे में धुत बाइक सवार की गैरज़िम्मेदाराना हरकत के कारण हुई।”

उन्होंने आगे कहा, यह आपराधिक लापरवाही का कृत्य था जिसने पूरे परिवारों को मिटा दिया। मैं अपने बयान पर पूरी तरह कायम हूं कि ड्रंक ड्राइवर्स आतंकी हैं’वे ज़िंदगियाँ, परिवार और भविष्य नष्ट कर देते हैं। ऐसे कृत्यों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

सज्जनार ने सड़क सुरक्षा पर अपने विभाग के रुख को दोहराते हुए कहा, हैदराबाद पुलिस किसी भी नशे में वाहन चलाने वाले को बख्शेगी नहीं जो भी व्यक्ति नशे की हालत में ड्राइविंग करते हुए पकड़ा जाएगा, उस पर कानून की पूरी ताकत के साथ कार्रवाई होगी। न कोई ढील, न कोई अपवाद, न कोई दया। हमें अब यह कहना बंद करना होगा कि नशे में ड्राइविंग ‘गलती’ है.. यह एक अपराध है जो ज़िंदगियाँ बर्बाद करता है और जिसे सज़ा मिलनी ही चाहिए।”

हादसे से पहले बाइक सवार की मौत

जानकारी के अनुसार, वेमुरी कावेरी ट्रैवल्स की बस बेंगलुरु जा रही थी, जब उसने सड़क पर पड़ी एक पल्सर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस में आग लग गई और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जल गई।

पुलिस के अनुसार, मृत बाइक सवार की पहचान पंचाला शिवशंकर (20 वर्ष), निवासी लक्ष्मीपुरम गांव, और उसके मित्र एरिस्वामी के रूप में हुई है। दोनों लगभग रात 2 बजे 300 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद टुग्गली लौट रहे थे।

पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज में उनकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है। कर्नूल के एसपी ने बताया, “शिवशंकर के हावभाव से स्पष्ट था कि वह शराब के नशे में था।

पेट्रोल पंप से निकलने के कुछ ही मिनट बाद उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वह गिर पड़ा। इसके बाद लगभग 2:39 बजे बस ने सड़क पर गिरी बाइक को टक्कर मारी, जिससे ईंधन में आग लग गई और पूरी बस जलकर खाक हो गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।