पाकिस्तान में पुलवामा जैसी साजिश नाकाम? सुरक्षा बलों ने मारे TTP आतंकी

पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर वज़ीरिस्तान ज़िले में तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जो कथित तौर पर आत्मघाती हमले की साजिश में शामिल..

पाकिस्तान में पुलवामा जैसी साजिश नाकाम? सुरक्षा बलों ने मारे TTP आतंकी
27-10-2025 - 12:30 PM

नयी दिल्ली। पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तर वज़ीरिस्तान ज़िले में तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जो कथित तौर पर आत्मघाती हमले की साजिश में शामिल थे।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) द्वारा शनिवार, 25 अक्टूबर को जारी बयान में कहा गया कि जिल्लर इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई (Intelligence-Based Operation – IBO) के दौरान सुरक्षा बलों ने “एक बड़ी आतंकी घटना को नाकाम किया और संभावित रूप से विनाशकारी हमले को टाल दिया।”

विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई

ISPR ने बताया कि यह अभियान विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर शुरू किया गया था, जिसमें बताया गया था कि फितना अल-खवारिज’ समूह के आतंकी इलाके में मौजूद हैं।
ये आतंकी वाहन में विस्फोटक लगाकर आत्मघाती हमला करने की तैयारी कर रहे थे।
फितना अल-खवारिजशब्द का प्रयोग पाकिस्तानी सरकार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकियों के लिए करती है।

तीन आतंकी ढेर, विस्फोटक वाहन नष्ट

बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने आतंकियों के ठिकाने को घेरकर प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई की, जिस दौरान आत्मघाती हमले के लिए तैयार किया जा रहा वाहन नष्ट कर दिया गया और तीन आतंकियों को मार गिराया गया।
ISPR ने यह भी बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी अन्य छिपे आतंकी को भी खत्म किया जा सके।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर

गौरतलब है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) को लेकर इस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर है।
पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान TTP को पनाह देता है और पाकिस्तान में आतंकवाद को समर्थन करता है जबकि अफगानिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

हाल ही में तुर्की में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई बातचीत के दौरान पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुले युद्ध की धमकी तक दे डाली थी। ध्यान देने योग्य है कि इससे पहले दोनों देशों के बीच दोहा में भी वार्ता हुई थी, जहां एक अस्थायी युद्धविराम (ceasefire) की घोषणा की गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।