प्रो कबड्डी लीग 2022 में 8 साल बाद जयपुर पिंक पैंथर फिर खिताब किया अपने नाम
<p><em>प्रो कबड्डी लीग यानी पीकेएल (PKL) 2022 का फाइनल मैच मुंबई के NSCI स्टेडियम में दिसंबर को खेला गया। इस बड़े मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन को 33-29 से शिकस्त दी। इसी के साथ जयपुर पिंक पैंथर्स एक से ज्यादा बार टूर्नामेंट जीतने वाली पटना पाइरेट्स के बाद दूसरी टीम बन गई है।</em></p>
PKL 2022 के फाइनल मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन को 33-29 से हराते हुए खिताब अपने नाम कर दिया। जयपुर पिंक पैंथर्स ने दूसरी बार ट्रॉफी जीता को जीता और पुनेरी पलटन इतना करीब आने के बावजूद हार गई। जयपुर ने 8 साल बाद ट्रॉफी को जीता है।
PKL 2022 के फाइनल का पहला हाफ रहा काफी ज्यादा रोमांचक
पहले हाफ के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स ने पुनेरी पलटन के खिलाफ 14-12 से बढ़त बनाई। फाइनल मैच की पहली रेड आकाश शिंदे ने की लेकिन उन्होंने कोई पॉइंट हासिल नहीं किया। जयपुर पिंक पैंथरर्स के लिए अर्जुन देशवाल ने पहली रेड की और उन्होंने बोनस हासिल किया। इसी के साथ टीम का खाता भी खुला। हालांकि 20 मिनट के बाद उनके सिर्फ दो खिलाड़ी एक्टिव रह गए थे। आपको बता दें कि पहले हाफ में जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए वी अजीत कुमार ने सबसे ज्यादा 5 रेड पॉइंट्स हासिल किए। पुनेरी पलटन के लिए मोहम्मद इस्माइल नबीबक्श ने सबसे ज्यादा 4 पॉइंट्स लिये, जिसमें तीन टैकल पॉइंट्स शामिल थे।
PKL 2022 के फाइनल के दूसरे हाफ में किस टीम का पलड़ा रहा भारी
दूसरे हाफ की पहली रेड में वी अजीत कुमार ने मोहम्मद नबीबक्श को आउट किया और फिर जयपुर के डिफेंस ने आदित्य शिंदे को आउट करते हुए पहली बार पुनेरी पलटन को ऑल-आउट किया।आगे के खेल में ही बहुत शानदार परफॉरमेंस के साथ जयपुर ने पुणे को अपने पास आने ही नहीं दिया और शानदार तरीके से अपनी लीड को बरकरार रखा।30 मिनट के बाद जयपुर पिंक पैंथर्स के पक्ष में स्कोर 25-21 से था। टाइम आउट के बाद जयपुर ने पुणे को ऑल-आउट के करीब धकेल दिया और उनके सिर्फ तीन खिलाड़ी एक्टिव रह गए थे। 35वें मिनट के बाद वो 6 पॉइंट्स से पीछे थे। पुणे ने अर्जुन को सुपर टैकल करते हुए अंतर को कम किया और मैच में करीब आने का मौका बनाया। पुणे के रेडर्स निरंतरता के साथ प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हुए और इसी वजह से उनकी टीम काफी ज्यादा पिछड़ी रही। अंत में जयपुर ने संयम दिखाते हुए इस मैच को जीत लिया।
फाइनल के बाद कौन बना अवार्ड का हकदार
यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और इसका फैसला अंतिम रेड में हुआ।जयपुर पिंक पैंथर्स और पुनेरी पलटन के किसी भी रेडर ने सुपर 10 नहीं लगाया। इस मैच में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स वी अजीत कुमार और अर्जुन देशवाल ने हासिल किए। दोनोंं ने 6-6 पॉइंट्स लिए। डिफेंस में जयपुर पिंक पैंथर्स के कप्तान सुनील कुमार ने हाई 5 लगाया। पुनेरी पलटन की तरफ से किसी डिफेंडर ने भी हाई 5 नहीं लगाया। पुणे के लिए आदित्य शिंदे ने सबसे ज्यादा 5 और डिफेंस में अबिनेश नादराजन ने सबसे ज्यादा 4 टैकल पॉइंट्स लिए। इसके अलावा अपने पहले ही सीजन में काफी ज्यादा प्रभावित करने वाले नरेंदर कंडोला को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला।
परफेक्ट प्लेयर ऑफ द फाइनल मैच - सुनील कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स): 6 पॉइंट्स (5 टैकल और एक रेड)-) गेम चेंजर ऑफ द फाइनल मैच - वी अजीत कुमार (जयपुर पिंक पैंथर्स)
रेडर ऑफ द टूर्नामेंट - भरत हूडा, 23 मैचों में 279 रेड पॉइंट्स (बेंगलुरु बुल्स)#) डिफेंडर ऑफ द टूर्नामेंट - अंकुश, 24 मैचों में 89 टैकल पॉइंट्स (जयपुर पिंक पैंथर्स)
न्यू यंग प्लेयर (NYP) ऑफ द टूर्नामेंट - नरेंदर कंडोला, 23 मैचों में 243 पॉइंट्स (तमिल थलाइवाज)
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) ऑफ द टूर्नामेंट - अर्जुन देशवाल, 24 मैचों के बाद 296 पॉइंट्स (जयपुर पिंक पैंथर्स)
विजेता और रनरअप टीम को मिलने वाली राशि
पीकेएल 2022 विजेता पुरस्कार राशि:प्रो कबड्डी की विजेता टीम को पुरस्कार राशि के रूप में नकद 3 करोड़ रुपये टीम पिंक पैंथर को दिया गया। फाइनल में हारने वाली उपविजेता टीम पुनेरी पल्टन को एक करोड़ 80 लाख टाका की पुरस्कार राशि दी गई।
What's Your Reaction?