Fifa World Cup 2022 : Argentina 36 साल बाद फीफा वर्ल्डकप विजेता, पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया
<p><em>Fifa World Cup 2022 : फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) विश्वकप 2022 Argentina ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 के अंतर से हराकर जीत लिया है। जबर्दस्त कश्मकश भरे मैच का फैसला जब एक्स्ट्रा टाइम यानी अतिरिक्त समय में भी नहीं हो सका तो मैच पेनल्टी शूटआउट तक मैच चला। पेनल्टी शूटआउट में Argentina ने लगातार चार गोल किये जबकि फ्रांस दो गोल ही कर सका। </em></p>
रविवार, 18 दिसंबर 2022 को कतर के लुसैल शहर में Argentina और फ्रांस के बीच Fifa World Cup 2022 का फाइनल मैच खेला गया। इस मैच को 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम के बाद पेनल्टी शूटआउट तक खेला गया। अतिरिक्त समय के पहले हाफ में दोनों में से कोई भी टीम नहीं कर सकी। इस अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ में Argentina को कप्तान Lionel Messi ने गोल कर बढ़त दिलाई जरूर लेकिन फ्रांस के कितियन एम्बापे ने इसी हाफ में गोल दाग कर मैच का रोमांच बढ़ा दिया और मैच को पेनल्टी शूटआउट तक खींच दिया। इससे पूर्व मैच टाइम समाप्त होने तक Argentina और फ्रांस की टीमें 2-2 गोलों की बराबरी पर रहीं थींं। इसी वजह से मैच एक्स्ट्रा टाइम तक खिंचा था।
पेनल्टी शूट के पहले शॉट्स फ्रांस के एम्बापे और Argentina के Lionel Messi ने गोल में तब्दील किये। फ्रांस के किंग्सले कोमान ने दूसरा शॉट दागा लेकिन वो बेकार गया। फ्रांस के इस शॉट को Argentina के गोलकीपर ने मार्टिनेज ने रोक लिया। इसके बाद Argentina के पाउलो डाइबाला ने दूसरे पेनल्टी शॉट पर गोल किया लेकिन फ्रांस के एयुरेलियन का शॉट गोलपोस्ट से टकरा गया। इसके बाद लिएंड्रो के पैराडोस ने Argentina के लिए लगातार तीसरा गोल दाग दिया। चौथा पेनल्टी शॉट फ्रांस के रैंडर कोलो मॉनी ने हालांकि गोल में जरूर तब्दील कर दिया लेकिन Argentina के गोंजालो मोंटिएलने पेनल्टी शूटआउट का चौथा शॉट भी गोल में तब्दील कर दिया। इस तरह स्कोर 4-2 हो गया। फ्रांस यदि पांचवा शॉट गोल में तब्दील कर भी देता तो फैसले पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इससे केवल गोलों का अंतर की बदलता, फिर भी फ्रांस हार ही जाता। इस तरह पांचवें शूट की आवश्यकता ही नहीं पड़ी और ट्रॉफी पर Argentina ने अपना नाम लिख दिया।
इससे पूर्व मैच के हाफ टाइम तक Argentina की टीम 2-0 से आगे होने के बाद भी डिफेंसिव नहीं खेल पाई। इस कारण फ्रांस को मौका नहीं मिल पाया। लेकिन, मैच के दूसरे हाफ ने उसने अपने आक्रमण तेज कर दिये और एम्बापे ने एक के बाद एक दो गोल करते हुए Argentina की बढ़त को बराबर कर दिया। मैच टाइम समाप्त होने तक यही स्थिति रही। पहले हाफ में अपना पांचवां फीफा वर्ल्डकप खेल रहे वर्तमान Argentina के कप्तान Lionel Messi ने पेनल्टी पर गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। इसका कारण था। फ्रांस के मबेले का फाउल किया करना था। मबेले की गलती पर Argentina को पेनल्टी मिली। मेसी ने यह पेनल्टी शूटआउट खेला और किसी तरह की गलती नहीं करते हुए बॉल को जाल में झुला दिया। उन्होंने टूर्नामेंट में अपना छठा गोल करते हुए Argentina को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस तरह वे 6 गोल के साथ वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इसके बाद Argentina की ओर से डी मारिया ने दूसरा गोल दागा। हाफ टाइम तक इन्हीं गोलों की बदौलत Argentina ने दो गोलों की बढ़त बनाये रही।
बॉलीवुड अभिनेत्री दी पिका पादुकोण ने उठाया ट्रॉफी से पर्दा
मैच खेले जाने से पहले भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी से पर्दा उठाया। उस मौके पर उनके साथ 2010 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान स्पेन के इकर कैसिलस भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?