नशेड़ी ड्राइवर ने भीड़ को रौंदा , 12 की मौत, कई घायल

<p><em><strong>बिहार के वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत सुल्तानपुर गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से 12 लोगों की मौत हो गई।&nbsp;ये घटना तब घटी जब गांव के लोग भुइयां बाबा की पूजा के लिए न्योता देने के लिए सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे पूजा अर्चना कर रहे थे, उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने भीड़ को रौंद दिया।&nbsp;</strong></em></p>

नशेड़ी ड्राइवर ने भीड़ को रौंदा , 12 की मौत, कई घायल
21-11-2022 - 05:04 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक का ड्राइवर नशे में धुत्त था। पीपल के पेड़ की वजह से ट्रक रुक पाया अन्यथा वो न जाने कितनो को रौंद डालता। अब भी मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है की राज्य की राजधानी पटना से लगभग 30 किलोमीटर दूर वैशाली जिले के इस हादसे में सभी मृतकों की उम्र 20 वर्ष से कम थी। दुर्घटना में नौ लोगों की मौत मौके पर हुई है, वहीं तीन लोगों की रास्ते में ले जाते हुए मौत हुई है, वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं इस घटना में ट्रक चालक भी बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया था।. 

केंद्र राज्य की तरफ से मरहम लगाने का प्रयास

इस घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, सीएम नीतीश सहित कई लोगों ने दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट किया कि वैशाली, बिहार में हुई सड़क दुर्घटना में बच्चों समेत कई लोगों के हताहत होने की ख़बर अत्यंत पीड़ादायक है. मैं इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से ट्वीट करके दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने का ऐलान किया गया है।  वहीं सीएम नीतीश कुमार ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।