भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 162 की मौत 700 से ज्यादा घायल
<p><em><strong>इंडोनेशिया में सोमवार को आए भूकंप में 162 लोगों की मौत हो गई। 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। </strong></em></p>
राजधानी जकार्ता और जावा समेत आसपास के इलाकों में लोग दहशत में बाहर निकल आए। इमारतों को खाली करवा दिया गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.6 थी और इसका सेंटर जावा के सियांजुर में था। गवर्नर ने बताया कि एक ही अस्पताल में 20 लोगों की मौत हुई है। कुल 162 लोग मारे गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
आफ्टर शॉक्स की आशंका
सोशल मीडिया पर भूकंप के कुछ वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इनमें टूटी हुई इमारतें, मलबा और क्षतिग्रस्त कारें नजर आ रही हैं। एक अफसर ने कहा- हम लोगों से अपील करते हैं कि वो फिलहाल अपनी इमारतों से बाहर रहें, क्योंकि आफ्टर शॉक्स की आशंका है।
इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते हैं
27 करोड़ की आबादी वाले इंडोनेशिया में अक्सर भूकंप आते हैं। इसकी वजह यह है कि यह ‘रिंग ऑफ फायर’ में आता है। यहां कई छोटे-बड़े ज्वालामुखी भी हैं। भूकंप के बाद सुनामी का भी खतरा रहता है।
What's Your Reaction?