इंदौर : चाकू मार कर और पर्चें बांट मज़हबी कट्‌टरता का खौफ बाँट रहे 6 आरोपी गिरफ्तार

<p><em>इंदौर में तालिबानी हरकत को अंजाम देने वाले और कट्&zwnj;टरता दिखाते हुए दो हिंदू युवकों&nbsp;को चाकू मारने वाले छह आरोपियों को तुकोगंज पुलिस ने शनिवार सुबह कोर्ट में पेश कर दिया। इसमें से तीन को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड में लिया गया है और बाकी तीन को जेल भेजने के आदेश दिए गए हैं। उधर रावजी बाजार थाना एरिया में आरएसएस और बजरंग दल को बदनाम करने वाले और भगवा लव ट्रैप को लेकर पर्चें बांटने वाले पांच आरोपी भी गिरफ्तार हो गए हैं और इन्हें भी प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत जेल भेजा जाएगा।</em></p>

इंदौर : चाकू मार कर और पर्चें बांट मज़हबी कट्‌टरता का खौफ बाँट रहे  6 आरोपी गिरफ्तार
27-05-2023 - 01:20 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सिखा रहे थे कट्‌टरता
मेडिकल छात्र भावेश सुनहरे रात अपनी मुस्लिम साथी छात्रा के साथ एक होटल से भोजन कर  स्कूटी से लौट रहे थे। मुजम्मिल ने इनका पीछा किया और शोएब को बताया और फिर इन्होंने आजाद नगर, नयापुरा व अन्य जगहों से युवकों को बुलाया और स्कूटी सवार भावेश व उसकी साथी को धेनू मार्केट के पास रोक लिया। इन्हें मुस्लिम लॉ को लेकर कट्‌टरता के संदेश दिए गए और कहा गया कि कैसे वह गैर मुस्लिम युवक के साथ घूम रही है। भावेश ने रक्षा सूत्र बांधा हुआ था और छात्रा ने हिजाब पहना हुआ था। भावेश से आधार कार्ड तक मांगा गया। बाद में स्कूटी सहित धमकाकर नेहरू पार्क रोड ले गए। हिमांशु सिंह और यश जोशी इन्हें बचाने पहुंचे तो शोएब और मुजम्मिल ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। भावेश ने मुश्किल से अपनी जान बचाई।

बजरंग दल को बदनाम कर रहे आरोपी हुए गिरफ्तार
वहीं भगवा लव ट्रैप में नहीं फंसने और बजरंग दल व आरएसएस के खिलाफ अनर्गल बातें लिखकर पर्चा बांटने के आरोपी तौसीफ, शाहिद अली, शादाब, सत्तार खान, शाहरूख बेग को रावजी बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर धारा 153 तो लगी ही थी अब प्रतिबंधात्मक धारा 151 भी लगाई गई है। रावजी पुलिस ने इन्हें ढूंढने के लिए एरिया के 80 कैमरे खंगाले और फिर एक-एक कर पहचान की। पूछताछ में तौसीफ ने कबूला है कि उसे आजाद नगर के युवक ने पर्चें बांटने के लिए कहा था।

तुकोगंज टीआई कमलेश शर्मा ने बताया, धेनु मार्केट में 40 से 50 की संख्या में एकजुट हुए युवक शोएब पिता मोहम्मद लतीफ निवासी उषागंज छावनी, शावेज लाला, मुजम्मिल अमीन लाला, सैफ उसका भाई छोटू उर्फ अरबाज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। इसमें शोएब, शावेज और मुजम्मिल को पुलिस रिमांड में लिया गया है और बाकी तीनों को जेल भेजने के आदेश हुए हैं। वीडियो देखकर अन्य को भी तलाश रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।