जैकलीन का प्रिंस चार्मिंग बन चुका था सुकेश..! शादी की कर चुकी थी प्लानिंग

जैकलीन का प्रिंस चार्मिंग बन चुका था सुकेश..! शादी की कर चुकी थी प्लानिंग
17-09-2022 - 10:19 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक जैकलीन फर्नांडीज का नाम जब से सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा है, तब से उसकी मुसीबतें कम नहीं हो रहीं। एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रहीं हैं। इस बीच उनकी कई पुरानी बातें भी निकलकर सामने आ रही हैं। करीब 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को जैकलीन के साथ ईओडब्ल्यू ने 8 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। हालांकि, यह पता चला कि जैकलीन और नोरा दोनों ही मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीधे तौर पर शामिल नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो जैकलीन सुकेश से शादी करने की भी प्लानिंग कर रही थीं और उन्होंने सोचा कि वह उनके ‘सपनों का राजकुमार’ है।
गलती के बावजूद दिया साथ
रिपोर्ट से पता चलता है कि जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर से इतनी प्रभावित थीं कि वो उसके कारनामे उजागर होने के बाद भी लगातार उसके संपर्क में थीं। एक वरिष्ठ जांच अधिकारी इसे जैकलीन के लिए बड़ी परेशानी बताते हुए कहते हैं, ‘जैकलीन फर्नांडीज के लिए और अधिक परेशानी है क्योंकि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक इतिहास को जानने के बाद भी उसके साथ संबंध नहीं तोड़े। लेकिन, नोरा फतेही ने खुद को अलग कर लिया।’

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।