अंकिता भंडारी हत्याकांडः गुस्साये लोगों ने आरोपी भाजपा विधायक के रिजॉर्ट में आगजनी की, विधायक की कार के शीशे भी फोड़े

अंकिता भंडारी हत्याकांडः गुस्साये लोगों ने आरोपी भाजपा विधायक के रिजॉर्ट में आगजनी की, विधायक की कार के शीशे भी फोड़े
24-09-2022 - 01:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ऋषिकेश के एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या के मामले जबसे भारतीय जनता पार्टी के विधायक के बेटे का नाम आया है, लोगों गुस्सा सातवें आसमान पर है। नाराज जनता ने यमकेश्वर की भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की कार में तोड़फोड़ की और आरोपित उनके बेटे के रिजॉर्ट में जाकर आगजनी भी की।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही आरोपित पुलकित आर्य और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी हुई थी। इन दोनों की लोगों ने पिटाई कर दी थी। सूत्रों के अनुसार ऋषिकेश के एम्स में अंकिता के शव का पोस्टमॉर्टम चल रहा है। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया जा सकता है। इस घटनाक्रम के बाद पुल्कित के भाई अंकित से राज्यमंत्री का दर्जा छीन लिया गया है। उसे पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

इस बीच यमकेश्वर से भाजपा विधायक रेणु बिष्ट पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल पहुंचीं लेकिन उन्हें वहां लोगों ने विरोध का सामना करना पड़ा। विष्ट के वापस जाने के नारे लगाये जाने लगे। क्रुद्ध भीड़ ने उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह से उन्हें बचाकर वहां से हटाया। इसी दौरान आरोपी पुल्कित आर्य के रिजॉर्ट के पीछे फैक्ट्री में आग भी लगा दी गई।
बता दें कि रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली अंकिता की चिला पावर हाउस नहर में धकेल कर हत्या कर दी गई थी। इस पूरे मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी निगाहें टिक गई हैं। माना जा रहा है कि दोपहर बाद करीब 2 से 3 बजे के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ सकती है। अभी उसका पोस्टमार्टम ऋषिकेश एम्स में चल रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि हत्या नहर में फेंकने से पहले की गई थी या अंकिता की मौत डूबने से हुई है। इसके अलावा यह भी स्पष्ट होगा कि अंकिता की हत्या से पहले कोई उसके साथ अन्य बदसलूकी तो नहीं की गई थी। चिला पावर हाउस नहर से अंकिता भंडारी का शव बरामद किए जाने के बाद अब मामला और गंभीर हो गया है। आरोपियों की पूछताछ में जो भी मामले सामने आए, उसकी पुष्टि होती दिख रही है।

इस बीच आरोपितों स्वीकार किया है, ‘ रिजॉर्ट से 18 सितंबर की रात चार लोग निकले थे। बाइक और स्कूटी से चारों चिला पावर हाउस तक गए थे। वहां शराब पीने के बाद पुलकित और अंकिता के बीच बहस होने लगी। पुलकित रिजॉर्ट के बारे में अंकिता पर बदनाम किए जाने का आरोप लगा रहा था। इसी पर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ गया और अंकिता को उन्होंने नहर में धक्का दे दिया। पुलिस के सामने इन आरोपियों ने माना कि हमें गुस्सा आ गया था। नशे में हमें यह सूझा ही नहीं कि हम क्या कर रहे हैं। अंकिता के साथ हमारी हाथापाई हुई जिसमें हमने धक्का दिया तो वह नहर में गिर गई। हालांकि वो पानी से निकालने के लिए चिल्लाती रही और लेकिन हम लोग वहां से डर के कारण भाग खड़े हुए।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।