‘72 हूरें’ की विफलता से हिला ‘अजमेर 92’ के मेकर्स का भरोसा, आगे खिसकी रिलीज
<p><em><strong>तमाम धूम धड़ाके के साथ रिलीज हुई फिल्म ’72 हूरें’ का बॉक्स ऑफिस पर जो हश्र हुआ है, उसके चलते इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म ‘अजमेर 92’ रिलीज ही नहीं हो सकी। दावा किया जा रहा है कि ये फिल्म अब अगले शुक्रवार को रिलीज होगी। लेकिन, हालत ये है कि फिल्म का ट्रेलर ही अभी तक रिलीज नहीं हो सका है।</strong></em></p>
फिल्म ‘अजमेर 92’ का जब से टीजर लाॅन्च हुआ है, इस फिल्म को लेकर इसके निर्माताओं और समाज के एक खास वर्ग के बीच काफी उत्सुकता देखी जा रही है। यह फिल्म राजस्थान के अजमेर की करीब 30 साल पहले एक एक सत्य घटना पर आधारित है, जिसने पूरे देश में सनसनी मचा कर रख दी। 250 लड़कियों के साथ बलात्कार के इस मामले ने साल 1992 में पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था। आरोप लगा कि उन लड़कियों के साथ जबरन बलात्कार कर उनकी न्यूड तस्वीरें खींचकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया।
समाज को एक कड़ा संदेश देने की कोशिश
इस फिल्म का निर्देशन पुष्पेंद्र सिंह ने किया है। वह कहते हैं, ‘मेरे लिए यह एक भावनात्मक और प्रभावशाली विषय था। इस संवेदनशील विषय की नाजुक प्रकृति को देखते हुए इसे अत्यधिक सावधानी से संभालना महत्वपूर्ण था। इस फिल्म के जरिए समाज को एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की गई है।’ इस फिल्म निर्माण उमेश तिवारी ने किया है। वह कहते हैं, ‘इस फिल्म की ऐसी कहानी है जो लड़कियों पर हुए अत्याचार से प्रभावित परिवार की पीड़ा को दर्शाती है। इस फिल्म के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का आंदोलन और न्याय के लड़ाई के उद्देश्य को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।’
अजमेर फाइल्स भी आ रही
अजमेर की इसी घटना पर ‘भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया’ का निर्देशन कर चुके अभिषेक दुधैया भी टिप्स के साथ मिलकर फिल्म ‘अजमेर फाइल्स’ का निर्माण कर रहे हैं। बात करें फिल्म अजमेर 92 की तो इस फिल्म में मनोज जोशी, करण वर्मा, राजेश शर्मा, जरीन बहाव, सयाजी शिंदे और शालिनी कपूर की मुख्य भूमिकाएं हैं।
What's Your Reaction?