‘बिन शादी के माँ बनोगी तो भी दिक्कत नहीं’... जया बच्चन ने रिलेशनशिप पर नातिन को दिया ज्ञान
<p><em><strong>बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या के पॉडकॉस्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ पर बात करते हुए हाल में पहले के समय में रिलेशनशिप और अब के टाइम के रिलेशनशिप पर बात की।</strong></em></p>
जया बच्चन कहती हैं, ‘लोगों को ये मुझसे सुनना बहुत आपत्तिजनक लगेगा लेकिन फिजिकल अट्रैक्शन और कंपैटिबिलिटी बहुत ज्यादा जरूरी होती है। हमारे समय में हम एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकते थे। लेकिन आज की पीढ़ी ये सब करती है और उन्हें क्यों नहीं करना चाहिए?’
बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने अपनी नातिन नव्या के पॉडकॉस्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ पर बात करते हुए हाल में पहले के समय में रिलेशनशिप और अब के टाइम के रिलेशनशिप पर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते में शारीरिक आकर्षण बहुत ज्यादा जरूरी होता है। रिश्ता सिर्फ प्यार, साफ हवा और अडजस्टमेंट पर नहीं चलता। उन्होंने इस पॉडकास्ट में 18 मिनट के बाद वाले स्लॉट में अपनी यह बात रखी। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें इस बात से कोई दिक्कत नहीं अगर नव्या नवेली नंदा बिना शादी के बच्चा करना चाहें।
जया बच्चन कहती हैं, ‘लोगों को ये मुझसे सुनना बहुत आपत्तिजनक लगेगा लेकिन फिजिकल अट्रैक्शन और कंपैटिबिलिटी बहुत ज्यादा जरूरी होती है। हमारे समय में हम एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकते थे। लेकिन आज की पीढ़ी ये सब करती है और उन्हें क्यों नहीं करना चाहिए? इसी से रिश्ते लंबे चलते हैं। अगर शारीरिक संबंध नहीं है तो रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलने वाला। आप प्यार, ताजी हवा और अडजस्टमेंट के भरोसे रिश्ता नहीं निभा सकते। मुझे लगता है कि ये बहुत जरूरी है।’
उल्लेखनीय है कि जया बच्चन अक्सर कैमरा देख भड़कने के कारण मीडिया में चर्चा का कारण बनती हैं। कुछ दिन पहले भी पैपराजी को डाँटते हुए उनकी वीडियो वायरल हुई थी।
What's Your Reaction?