तेरी भाभी रहेगी या भाग जाएगी?' कैसे सवाल/हरकतें कर बैठे फारुख अब्दुल्ला! लोगो ने लगायी लताड़

<p>यूँ तो फारूक अब्दुल्ला अपनी रंगीन मिज़ाज़ी के लिए काफी प्रसिद्ध हैं और महफिलों में इसके सबूत भी दीखते रहते हैं । परन्तु इस बार रंगीन मिज़ाज़ी में फारुख अब्दुल्ला कुछ ऐसी हरकतें करते दिखे तो आम लोगो के गले से नीचे नहीं उतर रहीं। दरअसल फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला रिपोर्टर बार-बार उनसे राजनीतिक सवाल करना चाह रही है पर फारूक उनसे पर्सनल लाइफ के बारे में उटपटांग सवाल करते नज़र आते हैं।&nbsp;</p>

तेरी भाभी रहेगी या भाग जाएगी?' कैसे सवाल/हरकतें कर बैठे फारुख अब्दुल्ला! लोगो ने लगायी लताड़
16-09-2023 - 01:01 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रश्न पूछने के दौरान महिला रिपोर्टर को छूते रहे फारुख 

वीडियो में दिखाया गया है कि महिला रिपोर्टर बार-बार उनसे सवाल पूछना चाह रही है, लेकिन उनके सवाल पूछने से पहले ही फारूक उनसे अजीबोगरीब सवाल करने लगते हैं। वह महिला का हाथ छूते हैं , कभी उसकी बांह पकड़ कर बात करते हैं और उनके पर्सनल लाइफ के बारे में सवाल करते हैं।

महिला रिपोर्टर से पूछे ऊटपटांग सवाल 

वीडियो में दिखाया गया है कि वह महिला रिपोर्टर से पूछते हैं कि तुम शादी कब करोगी? क्या अपने लिए पति खुद चुनोगी? तुम अपने लिए पति चुनोगी या तुम्हारे माता-पिता चुनेंगे? वह यहीं नहीं रूकते हैं। जैसे ही महिला रिपोर्टर उनसे कुछ पूछना चाहती है तो वह सवाल करते हैं, 'तुम्हारे हाथ पर ये मेहंदी क्यों है?

'तुम्हारी भाभी रहेगी या भाग जाएगी?'

महिला रिपोर्टर ने जवाब देते हुए कहा कि उसके बड़े भाई की शादी थी, इसलिए यह मेहंदी हाथों में लगी है। इसके बाद उन्होंने कहा कि तुम्हारे भाई की पत्नी उनके साथ कुछ दिनों तक रहेगी या भाग जाएगी। उनके इस सवाल के बाद फारूक समेत वहां मौजूद नेता हंसी ठहाके लगाने लगते हैं। 

' संभलकर करना शादी '

एनसी नेता ने फिर पूछा कि तुम्हारी शादी हो गई? इसके जवाब में महिल रिपोर्टर ने कहा कि सर मैं अभी बहुत यंग हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जिससे भी शादी करना सावधान रहना क्या पता जिससे तुम शादी करो वह दूसरी महिला के साथ घूम रहा हो और तुम्हें कुछ पता न हो। इसके बाद वहां खड़े लोग हंसने लगते हैं।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने की कड़ी निंदा

वीडियो में यह साफतौर पर दिखाया गया कि महिला रिपोर्टर बार-बार उनके राजनीतिक सवाल करना चाह रही है। वह बार-बार सवाल करने की कोशिश भी करती है पर फारूक उनके सवालों का जवाब देने के बजाय न केवल बचते हैं, बल्कि महिला रिपोर्टर की निजी जिंदगी के बारे में सवाल करने लगते हैं।
बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उनका यह वीडियो शेयर करते हुए उनकी कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अनप्रोफेशनल ही नहीं बल्कि अत्यंत स्त्रीद्वेषी और अत्यंत घृणित कृत्य है। शहजाद ने कहा कि लेकिन ऐसे गठबंधन से कोई हैरानी की बात नहीं है जो सवाल पूछने वाले पत्रकारों का बहिष्कार करता है और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है।<

Not just Unprofessional but
Deeply Misogynistic
Extremely Disgusting

But not surprising from an alliance that boycotts journalists who ask questions & treats them like this

When will you get married?
Did you choose your husband?
Will your parents choose your husband or you?… https://t.co/qyu43EwfPs pic.twitter.com/jwwcFT0mAw — Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) September 15, 2023

/p>

नेटिजन्स ने भी दी जमकर गालियां

फारुख अब्दुल्ला का महिला पत्रकार के प्रति व्यवहार देख कर लोगों में भी आक्रोश फ़ैल गया है और वे सोशल मीडिया में जम कर फारुख अब्दुल्ला की आलोचना कर रहे है। कोई यूजर उन्हें ठरकी कह रहा है तो कोई कह रहा है कि महिला को इसे थप्पड़ लगाना चाहिए था। लोग जमकर इस व्यव्हार की आलोचना कर रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।