... और उन्होंने खुद की मौत को कैमरे में कैद किया, नेपाल में विमान हादसे का चौंकाने वाला वीडियो

<p><em>पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास रविवार को 72 लोगों को ले जा रहा एक विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरने से दस सेकंड पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें मौजूद सभी 68 यात्री समेत चार चालक दल सदस्यों की मृत्यु हो गयी। दुर्घटना&nbsp;के वक़्त कुछ यात्री अपनी मौत से बेखबर लैंडिंग का वीडियो बना रहे थे, ये वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है |</em></p>

... और उन्होंने खुद की मौत को कैमरे में कैद किया, नेपाल में विमान हादसे का चौंकाने वाला वीडियो
17-01-2023 - 12:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास रविवार को 72 लोगों को ले जा रहा एक विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरने से दस सेकंड पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में सफर कर रहे सभी लोगों की मौत हो चुकी है। विमान में 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। एटीआर-72 यात्री विमान 72 लोगों को लेकर काठमांडू से पोखरा जा रहा था। विमान ने त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आज सुबह साढ़े दस बजे उड़ान भरी थी। पोखरा हवाई अड्डे पर उतरने से दस सेकंड पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 

बना लिया अपनी ही मौत का वीडियो 
इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का एक वीडियो सामने आया है। विमान में सवार एक भारतीय यात्री ने अपने मोबाइल में वीडियो शूट किया। उन्होंने इस वीडियो को हादसे से कुछ मिनट पहले ही शुरू किया था। वीडियो में हादसे की पूरी घटना कैद है। संबंधित वीडियो में विमान के शुरू में आग लगने के बाद दुर्घटनाग्रस्त विमान में सीधे आग लग गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह जानकारी एक टीवी चैनल ने दी है। "न्यूज़ ठिकाना " वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

The unfortunate video recording

#NepalPlaneCrash pic.twitter.com/gJ8Ix56wiV — Akash Singh (@akki_gp) January 15, 2023

 

पांचों भारतीय मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी थे 
हवाई अड्डा प्रशासन को पता चला कि जिन पांच भारतीय नागरिकों की मौत हुई है उनकी पहचान अभिषेक कुशवाह (25), सोनू जायसवाल (35), विशाल शर्मा (22), संजय जायसवाल (35) और अनिल कुमार राजभर (27) के रूप में हुई है। सभी संबंधित उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गाजीपुर के रहने वाले थे। इन पांच में से चार भारतीय शुक्रवार को ही भारत से काठमांडू पहुंच गए थे। रविवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में उनकी मृत्यु हो गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।