एलन मस्क ने पूछा मज़ेदार सवाल, क्या बेहतर ? तनाव देने वाला इंस्टाग्राम या क्रोधी  ट्विटर ?

<p>Twitter के CEO एलन मस्क अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हर&nbsp;दूसरे दिन वो सभी ट्विटर यूजर्स को अपने पोस्ट से या तो चौका देते हैं या फिर कुछ अटपटे सवाल पूछकर यूज़र्स की प्रतिक्रिया जानने की कोशिश करते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है, तो आइये जानते हैं कि इस बार मस्क ने ट्विटर पर क्या टिप्पणी की है।</p>

एलन मस्क ने पूछा मज़ेदार सवाल, क्या बेहतर ? तनाव देने वाला इंस्टाग्राम या क्रोधी  ट्विटर ?
17-01-2023 - 12:09 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंस्टाग्राम डिप्रेशर, ट्विटर क्रोधी, कौन  है बेहतर  
Musk ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इंस्टाग्राम और ट्विटर की तुलना करते हुए यूज़र्स से पूछा कि कौन सा विकल्प सही है? मस्क ने लिखा, " इंस्टाग्राम लोगों को डिप्रेस करता है और ट्विटर लोगों को गुस्सा दिलाता है। कौनसा अच्छा है? "
मस्क ने ये ट्वीट आज यानी 16 जनवरी को सुबह लगभग 5 बजे पोस्ट किया था। बता दें कि इस पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

यूज़र्स के मज़ेदार जवाब 
मस्क के इस पोस्ट पर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए कहा कि गुस्सा मोटिवेटर (प्रेरक) है। डिप्रेशन नहीं है। ट्विटर सबसे अच्छा है। यानी कि वह मानते हैं कि ट्विटर Instagram की तुलना बेहतर है। वहीं एक दूसरे यूजर वॉल स्ट्रीट सिल्वर ने कहा कि ट्विटर मुझे गुस्सा नहीं दिलाना। यह मुझे दिन भर हंसाता है। इसके अलावा उन्होंने टिप्स देते हुए लिखा कि सभी राजनेताओं और मीडिया ‘पत्रकारों’ को अनफॉलो करें। इस पर रिप्लाई करते हुए मस्क ने लिखा मै भी ट्विटर पर बहुत हंसता हूं।

आने वाला है बुकमार्क फीचर 
बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने अपने प्लेटफॉर्म पर बुकमार्क बटन फीचर को लाइव करने की घोषणा की है। एलन मस्क ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी। मस्क ने यह भी कहा कि ट्विटर इमेज की साइज को सुधारने के अलावा बग फिक्स पर भी काम कर रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।