बीकानेर में गरम कपड़ों के बाजार में लगी आग, लगभग 22 अस्थाई दुकानें जलीं, एक व्यक्ति की मौत

<p><em><strong>राजस्थान में बीकानेर जिले के कोटगेट थाना क्षेत्र में सोमवार, 28 नवंबर की रात ऊनी कपड़ों के बाजार में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोटगेट थानाधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि रात 10 बजे लगी आग पूरे बाजार में फैल गई और उसने ऊनी कपडों की लगभग 22 अस्थाई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।उन्होंने बताया कि आग की लपटों को नियंत्रित करने के लिये सेना के दमकल वाहनों को भी काम में लगाया गया।</strong></em></p>

बीकानेर में गरम कपड़ों के बाजार में लगी आग, लगभग 22 अस्थाई दुकानें जलीं, एक व्यक्ति की मौत
29-11-2022 - 04:48 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रतन बिहारी पार्क में स्थित लुधियाना ऊनी बाजार में भीषण आग लग गई। गर्म कपड़ों ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते 22 दुकानें आग की चपेट में आ गई जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं आग में एक दुकानदार के जिंदा जलने की खबर भी आ रही है। बताया जा रहा है कि रतन बिहारी पार्क के पास से बारातें निकली थीं। आशंका जताई जा रही है कि इन बारातों में आतिशबाजी की वजह से उठी चिंगारी से यह आग लग गई होगी। आग ने फैलते-फैलते रतन बिहारी पार्क में अस्थाई तौर पर सजे लुधियाना ऊनी कपड़ों के बाजार की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि अभी तक इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि एक दुकानदार रमजान अपनी दुकान में सो रहा था जो आग की चपेट में आ गया। वो बाहर भी नहीं निकल सका। यह आशंका जताई जा रही है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।