स्मिथ की हरकत पर झल्लाये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और कहा, क्या तमाशा चल रहा है..ब्लडी हेल..!

<p><em>भारत के हाथों करारी शिकस्त पर ऑस्ट्रेलिया में झल्लाहट है। जिस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी के नाम पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हो रही टेस्ट मैचों की शृंखला का नाम बॉर्डर-गावस्कर टॉफी रखा गया है, उन्हीं एलन बॉर्डर ने अपनी टीम पर अपनी झल्लाहट उतारी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर को बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को लेकर बौखलाहट है। फॉक्स क्रिकेट के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, जिस वक्त हमें वे ऑफ स्टंप की लाइन के बाहर बीट कर रहे हैं, तब हम उन्हें थम्सअप दे रहे हैं। आखिर ये क्या तमाशा चल रहा है। यह बहुत ही हास्यास्पद है, ऐसे हालात में थम्सअप देना ब्लडी हेल..।</em></p>

स्मिथ की हरकत पर झल्लाये ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और कहा, क्या तमाशा चल रहा है..ब्लडी हेल..!
12-02-2023 - 10:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बता दें कि नागपुर में खेले गये पहले ही टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन ही घुटनों पर आ गयी। एक तरफा रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में केवल 91 रन पर सिमट गई और मैच को 132 रनों के बड़े अंतर से गंवा बैठी। पहली पारी में उसने 177 रन बनाये थे। पहली पारी में भारत की ओर से ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा ने 47 रन देकर 5 विकेट लिये थे। भारत ने इसके मुकाबले में रोहित शर्मा के शानदार शतक (120), रवींद्र जड़ेजा (70) और अक्षर पटेल (84) की शानदार पारियों की मदद से 400 रन बनाये थे। भारी-भरकम लीड को कवर करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 91 रनों पर आउट हो गई।

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ सर्वाधिक 25 रन बना सके। रवींद्र जड़ेजा जब उन्हें गेंदबाजी करते हुए ऑफ स्टंप लाइन पर फेंकते हुए गेंद बाहर की ओर टर्न करा रहे थे। ऐसे में एक गेंद की तारीफ करते हुए उन्होंने जड़ेजा को थम्सप दिखाते हुए गेंदबाजी की तारीफ की। उनके इस एक्शन से ऑस्ट्रेलिया में बौखलाहट है। बयानबाडी शुरू हो गयी है और लोग झल्लाहट में मीम्स बना रहे है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।