Valentine's Day : 14 फरवरी को गोमाता को गले लगाने की अपील की एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया ने, कहा वैलेंटाइन डे नहीं Cow Hug Day मनाएं
<p><em>Valentine's Day : वैलेंटाइन डे पर हर वर्ष विरोधस्वरूप इसे पश्चिमी सभ्यता का त्योहार बताकर बॉयकॉट करने की अपील की जाती है। इसी की जागरूकता के कारण भारत में इसे प्रेमी प्रेमिका का दिन न मान कर परिवार के साथ सेलिब्रेट करने का चलन भी बढ़ रहा है।पर इस बार तो भारत सरकार की संस्था भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने लेटर जारी करके जो अपील करी है वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। पशु कल्याण बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वैलेंटाइन डे को "काउ हग डे" (cow hug day)के तौर पर मनाएं यानी इस दिन गाय से प्रेम करें और उसे गले लगाएं। पशु कल्याण बोर्ड के मुताबिक, इससे भावनात्मक संपन्नता आएगी और सामूहिक खुशी बढ़ेगी</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
जारी किया अपील पत्र
वैलेंटाइन वीक चल रहा है और इसी बीच एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया (AWBI) ने14 फरवरी को 'काउ हग डे (Cow Hug Day)' मनाने का आग्रह कर दिया है। भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गायों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बोर्ड लोगों की ज़िंदगी खुशनुमा और सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए 'काउ हग डे' मनाने का ऐलान किया है। साथ ही इस संबंध में एक अपील पत्र भी जारी किया गया है
अपील पत्र में फायदे का ज़िक्र
इस नोटिस में कहा गया है कि गायों को गले लगाने से भावनात्मक संपन्नता आएगी और सामूहिक प्रसन्नता बढ़ेगी। इसमें यह भी कहा गया है कि वैदिक परंपराएं पश्चिमी संस्कृति की प्रगति के कारण लगभग विलुप्त होने के कगार पर हैं और पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध ने हमारी भौतिक संस्कृति तथा विरासत को लगभग भुला दिया है। अधिकारियों ने बताया कि सक्षम प्राधिकरण की स्वीकृति से नोटिस जारी किया गया है।
सोशल मीडिया पर उत्साह
सोशल मीडिया पर लोग इस लेटर को हाथों हाथ लिया जा रहा है। अपील जारी होने के कुछ घंटों बाद ही #काऊ हग्गिंग ट्रेंड करने लगा, तो यूज़र्स ने इस पर आधारित पोलिंग डाल दी है। कुछ लोग इसे अविश्वसनीय कह रहे हैं कि पहले तो यह लेटर फर्जी लगा लेकिन बाद में सच्चाई पता चली तो हैरानी हुई। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि अब सिंगल लोगों को अकेले वैलेंटाइन डे नहीं बिताना पड़ेगा। वे चाहें तो गाय को गले लगाकर अपना दिन बिता सकते हैं।
What's Your Reaction?