Sid-Kiara Wedding : अपनी दुल्हन कियारा का हाथ थामकर पहुंचे अपने घर सिद्धार्थ मल्होत्रा , ढोल नगाड़ों के साथ परिवार ने किया नई दुल्हन का स्वागत
<p><em>Sidharth Malhotra-Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बीते 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे। वहीं दोनों एक साथ जैसलमेर से सीधा सिद्धार्थ के दिल्ली वाले घर पहुंचे। जहां ढोल नगाड़ों के साथ नए शादीशुदा जोड़े का स्वागत किया गया।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Kiara Advani-Sidharth Malhotra Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बीते 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद न केवल फैंस ने बल्कि सितारों ने भी सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पर ढेर सारा प्यार लुटाया। बीते दिन दोनों जैसलमेर से सीधा अपने दिल्ली वाले घर पहुंचे, जहां परिवार ने नए-नवेले शादीशुदा जोड़े का शानदार स्वागत किया। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि परिवार में ढोल नगाड़ों के साथ नई बहू का वेलकम किया गया। इतना ही नहीं, खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा भी परिवार के साथ डांस करते नजर आए।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के भव्य स्वागत के लिए एक्टर के दिल्ली वाले घर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। रात में तो उनका घर और भी शानदार लग रहा था। नए-नवेले जोड़े के लिए वहां ढोल-नगाड़े भी बुलाए गए थे, जिसपर बाद में खुद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी डांस करते नजर आए। उनका यह वीडियो देख फैंस भी काफी खुश दिखाई दिए और उनपर ढेर सारा प्यार भी लुटाया।
लाल जोड़ा पहनकर ससुराल पहुंची कियारा आडवाणी-मल्होत्रा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लाल जोड़े में अपने घर पहुंचे। जहां कियारा आडवाणी रेड सूट, हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए दिखाई दीं। तो वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी रेड कुर्ता-पजामा में नजर आए। कपल का ट्रेडिशनल अंदाज देख फैंस ने भी उनकी खूब तारीफें कीं। वहीं सिद्धार्थ और कियारा ने भी मीडियकर्मियों को शादी की मिठाइयां खिलाईं।
What's Your Reaction?