New Rules In June 2023 : एक जून से बड़े बदलाव...! सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर

<p><em><strong>तीन दिन बाद जून की शुरुआत हो जाएगी। हर एक नए महीने की शुरुआत के साथ ही कुछ नए बदलाव भी होते हैं। ऐसे में जून में होने वाले बदलावों का हमारी जेब और मंथली बजट पर सीधा असर पड़ेगा।</strong></em></p>

New Rules In June 2023 : एक जून से बड़े बदलाव...! सीधे आपकी जेब पर पड़ेगा असर
29-05-2023 - 10:29 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

1 जून से देश में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स खरीदना महंगा हो जाएगा। 21 मई को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर दी जाने वाली सब्सिडी को घटा दिया है। पहले यह सब्सिडी 15 हजार रुपये प्रति यूनिट थी, जिसे घटाकर 10 हजार रुपये कर दिया गया है। इस वजह से जून में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदना 25- 30 हजार रुपये तक महंगा होने की उम्मीद है।
बैंक लौटाएंगे लोगों के पैसे
आरबीआई ने बैंकों में पड़े बिना दावे वाले डिपॉजिट्स के वारिस को खोजने के लिए अभियान चलाने का ऐलान किया है। केंद्रीय बैंक ने बैंकों के लिए नए अभियान की घोषणा की है ताकि देश के प्रत्येक जिले में 100 दिनों के भीतर बैंक के टॉप 100 अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स रकम का पता लगाया जा सके और उसका निपटान किया जा सके। यह अभियान 1 जून से शुरू होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।