जापान की सड़कों पर चलेंगी आंखों वाली कारें..!
सड़क दुर्घटनाओं की स्थितियों में कई बार लोग कह देते हैं, दिखाई नहीं देता क्या, नहीं दिखता तो कार या बाइक चलाते क्यों हो..? लेकिन जापान में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वहां पर नया प्रयोग चल रहा है कि कारों के ही आंखें लगाने का। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वहां पर कारों के आगे बड़ी-बड़ी आंखें लगाई जाएंगी।
खबर की जानकारी देने वालों के मुताबिक जब ऐसी कारें सड़कों पर चलेंगी तो उन पर लगी होंगी आंखें। जापान चालक रहित कारों में कृत्रिम तौर पर लगाने का प्रयोग कर रहा है। जब ये कारें सड़क पर चलेंगी तो पैदल चलने वाले लोग इन्हें देखकर खुद सावधान हो जाएंगे जिससे पैदल यात्रियों के साथ होने वाले सड़क हादसों को कम किया जा सकेगा। फिर भी अगर गाड़ी के सामने कोई व्यक्ति आ जाता है तो ये कार अपने आप ही रुक जाएगी।
ऐसी कार तैयार करने वाले विज्ञानियों का कहना है कि यदि कार पर लगी आंखें किसी भी दिशा में नहीं देख रही हैं तो इसका अर्थ है, कार पैदल चलने वालों को नहीं पहचान रही है। ऐसे में पैदल यात्रियों को सड़क पार नहीं करनी चाहिए, नहीं तो कार उन्हें टक्कर मार सकती है। इसका मतलब है कि अगर कार यह पहचान ले कि उसके सामने कौन है तो सड़क हादसों में गिरावट आ सकती है।
विज्ञानियों ने प्रयोग के तौर पर गोल्फ कार्ट पर नकली आंखें लगाकर देखा था। ये आंखें दाएं और बाएं घूमती थीं जिन्हें प्रयोगकर्ता नियंत्रित कर रहे थे। जल्दी ही इस टेक्नोलॉजी को चालक रहित कारों पर इस्तेमाल किया जाएगा जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कंट्रोल होती हैं। वर्चुअल रियलिटी पर आधारित इस प्रयोग में इंजीनियर्स ने 9 पुरुषों और 9 महिलाओं को शामिल किया।
What's Your Reaction?