‘चेक नहीं फटा, अमन गुप्ता की किस्मत फटी है...’, ‘शार्क टैंक’ के जज के लिए पिचर ने निकाली भड़ास

<p>&lsquo;शार्क टैंक इंडिया सीजन 3&rsquo; के जज अमन गुप्ता के बारे में एक पिचर ने पॉडकास्ट में काफी कुछ कहा है। उसे मुंह मांगा ऑफर नहीं मिला तो उसने अमन गुप्ता के लिए ऐसी बातें कहीं। हुआ ये कि अमन गुप्ता ने चेक भी साइन करके दे दिया था लेकिन जब पिचर को पसंद नहीं आया तो, शार्क ने उसे फाड़ दिया था।</p>

‘चेक नहीं फटा, अमन गुप्ता की किस्मत फटी है...’, ‘शार्क टैंक’ के जज के लिए पिचर ने निकाली भड़ास
18-02-2024 - 10:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टीवी का पॉप्युलर शो ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 3’ दर्शकों को खुद से जोड़े हुए है। नए स्टार्टअप्स को दिलचस्प ऑफर्स की पेशकश करने वाले इस शीजन के शार्क्स भी चर्चा में बने रहते हैं। कभी इनके बीच मस्ती मजाक देखने को मिलता है, तो कभी ये आपस में ही भिड़ जाते हैं। 
इनके बीच असहमतियां हो जाती हो जाती हैं। हाल ही में एक पिचर ने शार्क्स अमन गुप्ता और रितेश अग्रवाल द्वारा चेक पर साइन करने के बाद भी डील को डन नहीं किया। ऑफर ठुकरा दिया। अब उसी पिचर ने पॉडकास्ट में एक बयान दिया है जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।
चैनल के प्राइम टाइम स्लॉट पर दिखने के लिए वह पिचर काफी एक्साइटेड था। उसके मुताबिक, चैनल सिर्फ 30 सेकंड के एड के लिए 30 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम वसूलता है। लेकिन उनकी पिच 20 मिनट तक चली, जिससे उन्हें 12 करोड़ रुपये की मुफ्त मार्केटिंग मिल गई। इसके अलावा, लिंक्डइन, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ब्रांड के प्रचार से भी उन्हें 8 करोड़ रुपये मिल गए।
‘अमन की किस्मत फटी, चेक नहीं’
ये सुनने के बाद होस्ट ने पूछा कि कि क्या उसे लगता है कि शो में आने वाले बड़े ब्रांड केवल मार्केटिंग के लिए आते हैं? जिस पर पिचर ने बताया कि वह बिजनेसमैन से शार्क टैंक इंडिया के बारे में और ज्यादा पूछना चाहते हैं और कहते हैं, ‘अब हो गया जो होना था, चेक फट गया अब तो!’ जवाब में पिचर हंसते हुए कहते हैं, ‘चेक नहीं फटा है, अमन की किस्मत फटी है।’ पॉडकास्ट में उस पिचर ने दावा किया कि वो शार्क टैंक इंडिया के इतिहास में पहली कंपनी होगी जो आईपीओ पेश करेगी। वह होस्ट से यह भी वादा करता है कि वह अगले चार से छह महीनों में ऐसा करके दिखाएंगे।
क्या था पूरा मामला?
बता दें कि ये पिचर, दो हफ्ते पहले शो में भारत में शाहाकाही फास्ट-फूड चेन के फाउंडर बनकर आए थे। वह दोनों भाई थे। उन्होंने जजेस को इम्प्रेस करने की कोशिश की थी। बताया था कि भारत में उनके 150 आउटलेट हैं। वह अपना बिजनेस और बढ़ाना चाहते हैं। शार्क ने बर्गर, फ्राइज और मोजिटो टेस्ट किया और उसकी तारीफ भी की। फिर उन्होंने 1 परसेंट इक्विटी के बदले 1.5 करोड़ रुपये का निवेश मांगा, जिससे उनके ब्रांड की कीमत 150 करोड़ रुपये आंकी गई।
अमन गुप्ता ने फाड़ा साइन किया हुआ चेक
इससे बाद अनुपम मित्तल, विनीता सिंह और पीयूष बंसल ने कन्नी काट ली और उन्होंने इस डील से हाथ खड़े कर लिए। लेकिन अमन गुप्ता और रितेश अग्रवाल ने उन्हें 10 लाख रुपये 1 पर्सेंट इक्विटी के बदले ऑफर किया, जिसकी कीमत 1.3 करोड़ थी। इसके बाद काउंटर ऑफर में पिचर ने एडवाइजरी के 100 घंटे भी मांगे लेकिन अमन गुप्ता ने कहा कि वह समय तो नहीं दे सकेंगे। मगर टीम के साथ बैठ जरूर सकते हैं। वहीं, रितेश ने हफ्ते के 25 घंटे देने की बात कही। फिर दोनों शार्क ने चेक साइन किया और उन्हें सौंपा लेकिन पिचर नाखुश थे। इसके बाद अमन ने अपने कदम पीछे लिए और साइन किया हुआ चेक फाड़ दिया। इसके बाद रितेश ने भी अपना ऑफर वापस ले लिया। इसी बारे में अब पिचर ने बात की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।