गोविंदा की हीरोइन, जिसे 1 गाने के लिए 30 बार बदलने पड़े थे कपड़े 

<p>बॉलीवुड की वो टैलेंटेड एक्ट्रेस जिसने परिवार के खिलाफ जाकर एक्टिंग में करियर बनाने का फैसला किया। गोविंदा के साथ तो इस एक्ट्रेस ने 90 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया था। लेकिन सुनील शेट्टी संग एक फिल्म में एक्ट्रेस को एक ही गाने में तकरीबन 30 बार कपड़े बदलने पड़े थे, वो भी रेगिस्तान में 50 डिग्री के तापमान में।</p>

गोविंदा की हीरोइन, जिसे 1 गाने के लिए 30 बार बदलने पड़े थे कपड़े 
18-02-2024 - 10:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

90 के दशक की वो एक्ट्रेस जिसने करियर की शुरुआत भले ही साल 1991 में की हो लेकिन पहचान उन्हें साल 1996 में आई शाहरुख खान की एक फिल्म से मिली थी। अपने गजब के एक्टिंग टैलेंट के दम पर ये एक्ट्रेस टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हुईं। काम के प्रति इस एक्ट्रेस का जज्बा ऐसा था कि एक गाने की शूटिंग तो एक्ट्रेस ने 50 डिग्री तापमान में की थी।
आज जहां तकनीकी आ जाने के बाद एक्टर्स के लिए शूटिंग करना काफी आसान हो गया है, वहीं 90 के दौर में एक्टर्स को शूटिंग करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। कई एक्ट्रेस ने तो इस बात का खुलासा भी किया कि उन्हें झाड़ियों के पीछे कपड़े बदलने पड़ते थे। 90े की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर को भी एक गाने को शूट करने में काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थीं।
करिश्मा कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। उनके निभाए कई किरदार लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। हालांकि करियर की शुरुआत में खुद करिश्मा कपूर को भी अपनी जगह बनाने में और खुद को साबित करने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगाना पड़ा था।
साल 1996 में करिश्मा कपूर ने सुनील शेट्टी के साथ फिल्म कृष्णा में काम किया था। इस फिल्म का एक गाना काफी पॉपुलर हुआ था। गाने में करिश्मा कपूर ने अपने एक्टिंग से जान फूंक दी थी। इस फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। लेकिन करिश्मा के लिए ये गाना शूट करना आसान काम नहीं था। इस गाने को शूट करने में वह बुरी तरह झुलस गई थीं।
फिल्म का एक पॉपुलर गाना झांझरिया तेरी छनक... की शूटिंग रेगिस्तान में 50 डिग्री तापमान में की गई थी। इस एक गाने में ही करिश्मा कपूर ने तीस बार कपड़े बदले थे। रेगिस्तान के गर्म रेत में एक्ट्रेस की हालत इतनी खराब हो गई थीं कि वह गर्मी में तेज धूप में झुलस गई थीं। फिल्मी बैकग्राउंड से आई एक्ट्रेस इस बात से वाकिफ थीं कि एक एक गाना और एक एक शॉट परफेक्शन के साथ पूरा करने में कितनी मेहनत करनी पड़ती है।
इस गाने की खास बात ही ये थी कि इसमें करिश्मा कपूर कई अलग अलग कॉस्ट्यूम्स में नजर आई थीं। गाना राजस्थान में शूट किया जा रहा था उस वक्त वहां का तापमान पचास डिग्री के आसपास था। ऐसी भयंकर गर्मी में एक्ट्रेस के लिए बार बार ड्रेस चेंज करना जी का जंजाल बन गया था। फिर गाने में बार-बार मेचिंग ज्वैलरी और मेकअप भी लेना पड़ता था। एक्ट्रेस ने एक बार बताया था कि ये गाना शूट करने का एक्सपीरियंस उन्हें हमेशा याद रहेगा।
कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों नजर आ चुकीं करिश्मा कपूर काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर थी। अब जल्द ही वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ से एक लंबे अरसे बाद एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में करिश्मा 22 साल बाद संजय कपूर संग नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, संजय कपूर, सारा अली खान, विजय वर्मा और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।