Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस पार्टी तो जोड़ ले - नड्डा

<p><strong>Bharat Jodo Yatra :</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Bharat Jodo Yatra : भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस पार्टी तो जोड़ ले - नड्डा
03-09-2022 - 04:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से उनके दिग्गज नेता एक-एक करके साथ छोड़ते जा रहे हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद साथ छोड़ चुके हैं। लेकिन, इस बात कांग्रेस की ओर से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकालने की तैयारी की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मखौल बनाया जा रहा है। हरियाणा के कैथल में आयोजित एक रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार, 2 सितंबर को कहा कि कांग्रेस को पहले अपना कुनबा संभालना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर परिवार-केंद्रित दल होने का आरोप भी लगाया। नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाद्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘कांग्रेस अब न तो विचारधारा की पार्टी है और न ही राष्ट्रीय पार्टी है, यहां तक कि अब यह क्षेत्रीय पार्टी भी नहीं रह गई है। यह एक भाई-बहन की पार्टी बन गई है।’

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने का हवाला देते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने इसके लिए अपने जीवन के 50 साल दिये और अपना खून-पसीना दिया, वे इसे छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘क्या आपने कभी सोचा कि वे क्यों जा रहे हैं?’ नड्डा ने कहा कि वरिष्ठ नेता इस संदेश के साथ इस्तीफा दे रहे हैं कि पार्टी को पहले अपने कुनबे को एकजुट रखने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘अब, वे ‘भारत जोड़ो, भारत जोड़ो’ की बात कर रहे हैं, अरे पहले पार्टी तो जोड़ लो...।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।