कौन सा शिवसेना गुट करेगा मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली..

कौन सा शिवसेना गुट करेगा मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली..
03-09-2022 - 04:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुंबई में शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाली दशहरा रैली प्रसिद्ध है। इस दिन राज्य भर के शिव सैनिक वहां एकत्र होते हैं और अपनी एकता व ताकत को प्रदर्शित करते हैं। लेकिन, इस रैली को लेकर शिवसेना के दो गुटों में ठनती नजर आ रही है। कारण है कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका को मुंबई के शिवाजी पार्क में रैली के लिए दो आवेदन मिले हैं और ये दोनों शिवसेना के शिदे गुट और उद्धव ठाकरे गुटों के हैं।

उल्लेखनीय है कि जून 2022 में शिवसेना के दो गुट बन गये थे। एकनाथ शिंदे गुट महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज है और भारतीय जनता पार्टी का उसे समर्थन है। दूसरा गुट उद्धव ठाकरे का है जो अब भी शिवसेना पर अपना अधिकार जताते हैं और महा विकास अघाड़ी के साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि शिवाजी पार्क में पहली रैली वर्ष 1966 में हुई थी जिसे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे ने संबोधित किया था। सूत्रों ने बताया कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका को दशहरा रैली के लिए पहला आवेदन 22 अगस्त को उद्धव ठाकरे गुट द्वारा किया गया था। दूसरा आवेदन गणेश चतुर्थी से ठीक पहले शिंदे गुट ने भेजा है। ऐसे में महानगर पालिका के लिए असमंजस की स्थिति बन गई है। फिलहाल इस बात कोई फैसला नहीं लिया है कि किस गुट शिवसेना की रैली आयोजित करने की अनुमति दी जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।