‘मन्नत में छिपकली आती है क्या?’ एसआरके ने फैन को दिया गजब जवाब, हुआ वायरल

<p><em><strong>बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अक्सर आस्क एसआरके सेशन के जरिए सोशल मीडिया पर अपने फैंस से कनेक्ट होते हैं। इस दौरान किंग खान अपने चाहने वालों के सवालों के जवाब देते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दो फैंस को जवाब दिया है। यह सवाल और जवाब अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।</strong></em></p>

‘मन्नत में छिपकली आती है क्या?’ एसआरके ने फैन को दिया गजब जवाब, हुआ वायरल
24-09-2023 - 09:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। किंग खान की फिल्म श्जवानश् धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है और कई सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 15वें दिन भारत में कुल 526 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई बार वह ‘आस्क एसआरके’ सेशन के जरिए अपने फैंस से जुड़ते हैं। इसके साथ ही एक्टर इस सेशन में अपने फैंस के सवालों का जवाब भी देते हैं। अब हाल ही में, उन्होंने अपने कुछ फैंस के सवालों का मजेदार जवाब दिया है।
फैन ने किया ‘जवान’ का एक्शन
जैसे ही शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ रिलीज हुई, लोगों के बीच उसका अलग ही क्रेज देखने को मिला। उनके कई फैंस ने इस फिल्म के गानों पर डांस किया, तो किसी ने शाहरुख के लुक को कॉपी किया। अब उनका एक फैन इस फिल्म के एक एक्शन सीन को करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो देखने के बाद शाहरुख खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए।
फैन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा ‘मेरे दोस्त यश, जलजला और प्रतीक ने जवान के इस सीन को फिर से रिक्रिएट करने की कोशिश की है। वे आपके बहुत बड़े फैन हैं, आपको इसे जरुर देखना चाहिए और इस पर अपने विचार देने चाहिए। इसके बाद शाहरुख ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ‘यार अगली बार एक्शन में मदद करने आ जाना, बार-बार गिरकर कमर में दर्द हो जाती है’।
दूसरे फैन ने पूछा मजेदार सवाल
आस्क एसआरके के दौरान उनके फैंस ने उनसे कई सारे सवाल किए। इस दौरान उनके एक फैन ने उनसे पूछा ‘मन्नत में छिपकली आती है क्या?’ इस सवाल का शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा, ‘छिपकलिया तो नहीं देखी, लेकिन तितलियां बहुत आती हैं... बहुत खूबसूरत हैं, बच्चे इन्हें फूलों पर देखना पसंद करते हैं’।
जवान का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ कमाई के मामले में दुनियाभर में 1000 करोड़ के करीब पहुंच गई है। फिल्म को दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म का कलेक्शन लगातार बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति, नयनतारा समेत कई कलाकार शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।