नेटफ्लिक्स की ये 5 वेब सीरीज, इनको नहीं देखा तो क्या देखा आपने?

<p><em>अगर आपको नेटफ्लिक्स की सीरीज देखना पसंद हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं इस ओटीटी प्लेटफॉर्म की बेस्ट 5 वेब सीरीज। ये दुनियाभर में पॉप्युलर हुईं। इनमें रोमांच, रोमांस और सस्पेंस कूट-कूटकर भरा है। अगर आपने इन्हें मिस कर दिया है तो इस वीकेंड आराम से घर बैठकर देख सकते हैं।</em></p>

नेटफ्लिक्स की ये 5 वेब सीरीज, इनको नहीं देखा तो क्या देखा आपने?
05-02-2024 - 09:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

ओटीटी की दुनिया में नेटफ्लिक्स को कौन नहीं जानता। यहां पर हर दिन ढेर सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं। इनमें से कौन-सी देखें और कौन-सी नहीं, इसको लेकर कई बार कन्फ्यूजन हो जाता है, लेकिन यहां पर आपकी ये कंफ्यूजन दूर हो सकती है। क्या आपने नेटफ्लिक्स की ऑल टाइम बेस्ट 5 वेब सीरीज देखी है, जिन्हें आईएमडीबी पर भी 10 में से 8 से ज्यादा की रेटिंग मिली हैं।
इस लिस्ट में मार्वल की ‘डेयरडेविल’ से लेकर ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ शामिल हैं। इनमें आपको ढेर सारे एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस और रोमांच भी मिलेगा। अगर आप इस वीकेंड नेटफ्लिक्स की ऑल टाइम बेस्ट वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो बिना देर किए इन्हें देख डालिए।
1. डेयरडेविल
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है, ‘डेयरडेविल’। इसे आईएमडीबी पर 10 में से 8.6 रेटिंग मिली है। स्टार कास्ट में एल्डन हेन्सन सहित कई जाने-माने कलाकार हैं।
2. मनी हाएस्ट
इस सीरीज के बारे में तो हर कोई जानता है। कहानी बड़ी डकैती की है, लेकिन जिस तरह से हुई है, वो सस्पेंस और रोमांच आपको हर एक एपिसोड में देखने को मिलेगा।
3. नारकोस
ये एक अमेरिकन क्राइम ड्रामा सीरीज है, जिसे क्रिस ब्रेंकेट, कार्लो बर्नार्ड और डाॅउ मिरो ने मिलकर प्रोड्यूस और क्रिएट किया है। कोलंबिया में इसकी शूटिंग हुई है और सीजन 1 और 2 कोलंबियाई नार्को टेरेरिस्ट और ड्रग माफिया पाब्लो एस्कोबार की कहानी पर बेस्ड है। 
4. टाॅप बाॅय
‘टॉप बॉय’ एक ब्रिटिश टीवी क्राइम ड्रामा है, जो रोनन बेनेट ने लिखा है। ये सीरीज हैकनी के लंदन बरो में फिक्शनल समरहाउस एस्टेट पर बेस्ड है। ये दो ड्रग डीलरों, दुशाने (एशले वाल्टर्स) और सुली (केन रॉबिन्सन) के साथ-साथ लंदन में ड्रग डीलिंग और गैंग वॉयलेंस में शामिल अन्य लोगों की कहानी दिखाती है।
5. स्ट्रेंजर थिंग्स 
‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ अमेरिकन साइंस फिक्शन हॉरर ड्रामा शो है। ये साल 2016 में रिलीज हुआ था और आज भी पॉप्युलर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।