क्या अखिलेश को चीते के बारे में जरा भी ज्ञान नहीं..!

क्या अखिलेश को चीते के बारे में जरा भी ज्ञान नहीं..!
18-09-2022 - 09:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया। भारतीय जनता पार्टी इसे बड़ी उपलब्धि बताकर जश्न की तरह पेश कर रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस तंज कस रही हैं। पूरे मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर करके मजे लेने की कोशिश जरूर की लेकिन लोगों ने उन्हीं का मजाक बना दिया कि उन्हें चीतों के बारे में जरा सी भी जानकारी नहीं है।
अखिलेश ने कसा करारा तंज
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीतों का एक वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा है। वीडियो में दिख रहा है कि चीते पिंजरे में बंद है और उसकी आवाज सुनने को मिल रही है। ये आवाज बहुत हद तक बिल्ली से मिलती है। इसी को लेकर अखिलेश ने इस चीते के जरिए भारतीय जनता पार्टी  पर तंज कसा और कहा कि 'सबको इंतज़ार था दहाड़ का, पर ये तो निकला बिल्ली मौसी के परिवार का।'
बीजेपी ने किया पलटवार
वहीं पूरे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा देश में 75 वर्ष के बाद विलुप्त हो गई प्रजाति के चीते भारत मे फिर वापस आ गए हैं। लेकिन, कुछ लोगों को ये बात नागवार गुजर रही है इसलिए चीते की आवाज पर टिप्पणी कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि चीते की फुर्ती इतनी होती है कि कम समय में स्पीड पकड़ लेती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।